अहमदाबाद: अडानी समूह (Adani Group) की सभी सूचीबद्ध कंपनियों (Adani Portfolio) को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में 23,793 करोड़ रुपये का परिचालन लाभ हुआ है जो साल-दर-साल 3.3 प्रतिशत अधिक है। अडानी समूह द्वारा गुरुवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि जून 2025 में समाप्त 12 महीने के दौरान अडानी पोर्टफोलियो ने 90,572 करोड़ रुपये का परिचालन लाभ (operating profit) कमाया जो एक नयी उपलब्धि है। इसमें साल दर साल 9.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
अडानी समूह ने पहली तिमाही के मजबूत प्रदर्शन का श्रेय हवाई अड्डा परिचालन जैसे नये कारोबारों के साथ अडानी ग्रीन एनर्जी, अडानी एनर्जी सॉल्युशन्स, अडानी पोर्ट्स और अंबुजा सीमेंट को दिया है। हालांकि अडानी एंटरप्राइजेज के पुराने कारोबारों (संसाधन प्रबंधन, खनन एवं खनन सेवा) में परिचालन लाभ आधे से भी कम रहा है, लेकिन नये कारोबारों ने उससे कहीं अधिक भरपाई कर दी। कंपनी ने बताया कि यह परिणाम सालाना 1.5 लाख करोड़ रुपये की पूंजी निवेश की उसकी योजना को समर्थन देते हैं।
पहली तिमाही में यूटिलिटी का परिचालन लाभ 11,895 करोड़ रुपये रहा जो साल-दर-साल 2.2 प्रतिशत बढ़ा है। परिवहन कारोबार का परिचालन लाभ 13 प्रतिशत बढ़कर 5,949 करोड़ रुपये और इंफ्रास्ट्रक्चर कारोबार का पांच प्रतिशत बढ़कर 2,825 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। सीमेंट कारोबार (अंबुजा) का लाभ 36.9 फीसदी की वृद्धि के साथ 2,242 करोड़ रुपये और अडानी एंटरप्राइजेज के पुराने कारोबारों में परिचालन लाभ 50.9 फीसदी घटकर 882 करोड़ रुपये रहा गया।
कंपनी ने बताया कि उसके पास पर्याप्त नकदी है। इस साल 31 मार्च को उसके पास 53,843 करोड़ रुपये की नकदी थी जो 19 महीने तक ऋण का ब्याज चुकाने के लिए काफी है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Aug 28 , 2025, 11:35 AM