मुंबई। शेयर बाजारों (stock markets) में बिकवाली और निजी तथा सार्वजनिक बैंकों (private and public banks) की ओर से डॉलर की मांग बढ़ने से मंगलवार को रुपया 13.25 पैसे टूट गया और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 87.6950 रुपये का बोला गया। पिछले कारोबार दिवस पर रुपया 3.75 पैसे कमजोर होकर 87.5625 रुपये प्रति डॉलर पर रहा था।
शेयर बाजार की तरह भारतीय मुद्रा (Indian currency) भी आज शुरू से ही दबाव में रही। यह 17.75 पैसे टूटकर 87.74 रुपये प्रति डॉलर पर खुली। कारोबार के दौरान एक समय यह 87.8050 रुपये प्रति डॉलर तक कमजोर हुई थी। बाद में दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के नरम पड़ने से रुपये को कुछ समर्थन मिला और यह 87.63 रुपये प्रति डॉलर के दिन के उच्चतम स्तर को छूने के बाद 87.69.50 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। घरेलू शेयर बाजारों (domestic stock markets) में आज प्रमुख सूचकांक एक प्रतिशत से अधिक लुढ़क गये। मझौली और छोटी कंपनियों में और ज्यादा गिरावट रही। इससे रुपया कमजोर हुआ।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Aug 26 , 2025, 08:18 PM