Under 20 Wrestling Championship: सृष्टि और प्रिया ने अंडर-20 कुश्ती चैंपियनशिप में जीते रजत पदक!

Fri, Aug 22 , 2025, 09:36 PM

Source : Uni India

समोकोव.भारतीय महिला पहलवान सृष्टि और प्रिया (Indian women wrestlers Shrishti and Priya) ने अंडर-20 विश्व कुश्ती चैंपिनशिप (Under-20 World Wrestling Championship) में अपने-अपने भार वर्ग में रजत पदक जीते हैं। आज यहां सृष्टि को 68 किलोग्राम भार वर्ग में खिताबी मुकाबले में जापान की कोशिनो रे से 0-7 से हारकर रजत पदक से संतोष करना पड़ा। 

जबकि 76 किलोग्राम भार वर्ग में प्रिया को यूक्रेन की सोपोलोवस्का नादिया 0-4 से हार का सामना करना पड़ा। इसके अलावा भारत की काजल 72 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में जापान की यूकी लियो से भिड़ेगी। एक दिन पहले तपस्या ने महिलाओं के 57 किग्रा वर्ग के फाइनल में नॉर्वे की फेलिसिटास डोमजेवा को 5-2 से हराकर स्वर्ण पदक जीता था। इसके अलावा रीना ने फ्रीस्टाइल 55 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीता था।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups