Naveen Opposition: विपक्ष का राजग सरकार पर आरोप राजनैतिक हताशा और कुंठा का प्रतीक : मंत्री

Fri, Jul 25 , 2025, 06:44 PM

Source : Uni India

पटना। बिहार के पथ निर्माण मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता नितिन नवीन ने आज कहा कि विपक्ष की ओर से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सरकार पर लगाया गया आरोप केवल राजनैतिक हताशा और कुंठा का प्रतीक हैं। नवीन ने कहा कि पिछले दो दशकों में बिहार ने जिस प्रकार से प्रगति की है, वह किसी से छुपी नहीं है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता स्वयं इसकी गवाह है। राजग के नेतृत्व में राज्य में सड़क, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। आज बिहार में गांव-गांव तक पक्की सड़कों का जाल बिछ चुका है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना और मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना (Mukhyamantri Gram Sampark Yojana) ने हजारों गांवों को शहरों से जोड़ा है।

मंत्री ने कहा कि बिजली की बात करें तो जहां कभी जंगलराज में पूरे बिहार के अधिकांश हिस्से अंधेरे में रहते थे, आज 24 घंटे तक बिजली की आपूर्ति हो रही है। उन्होंने कहा कि हर घर बिजली योजना (Bijli Yojana) के तहत 1.67 करोड़ घरों तक बिजली पहुँचाई गई है और अब सरकार 125 यूनिट मुफ्त बिजली की योजना चला रही है, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग को सीधा लाभ मिल रहा है। मंत्री ने कहा कि विधानसभा सत्र के दौरान दुर्भाग्यपूर्ण यह रहा कि विपक्ष का रवैया लगातार गैर-जिम्मेदाराना रहा।उन्होंने कहा कि विपक्ष को न तो सरकार का विकास कार्य दिख रहा है और ना ही ये सदन को सुचारू रूप से चलने देना चाहते हैं।

श्री नवीन ने कहा कि विपक्ष के अमर्यादित व्यवहार उनकी विकास विरोधी सोच को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेताओं को यदि विकास में कोई रुचि नहीं थी, तो उन्हें घर बैठना चाहिए था। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को यह समझना होगा कि झूठ और भ्रम फैलाकर जनता को गुमराह नहीं किया जा सकता। राजग सरकार की नीतियाँ, योजनाएं और उनके धरातलीय परिणाम बिहार की ज़मीन पर स्पष्ट रूप से नज़र आते हैं। यही कारण है कि जनता बार-बार राजग को जनादेश देती है। राजग सरकार की नीति स्पष्ट है सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
US-Israel-Iran War : बेरूत के होटल पर इजरायली हमले में चार की मौत, 10 घायल
Mumbai Feriwala Attack on BMC Workers: बिना इजाज़त कार्रवाई  करने गए BMC अधिकारियों पर फेरीवालों का हमला! पीट-पीटकर मारा, कांदिवली में चौंकाने वाला सीन
Breaking News: आगर-मालवा नगर परिषद कार्यालय में लगी आग! कंटेनर की टक्कर से स्कार्पियो चालक की मौत, गोली मारकर आत्महत्या, पढ़ें देश- प्रदेश की खबरें एक क्लिक में
Trains Were Crowded after Holi: तीन दिन के लिए रेलवे और यात्रियों की अग्निपरीक्षा! होली के बाद रेलवे स्टेशनों पर उमड़ी भीड़, ट्रेनो में जगह नहीं
अमेरिकी-इजरायली हमलों में 1,332 ईरानी नागरिकों की मौत! ईरान के प्रतिनिधि  इरावानी ने कहा कि 180 बच्चों की मौत और 20 स्कूलों को नुकसान 

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups