Three-tier Panchayat General Election-2025: देर रात्रि तक मतदान कर, 68 प्रतिशत मतदाताओं ने किया अपने मताधिकार का प्रयोग

Fri, Jul 25 , 2025, 12:23 PM

Source : Uni India

देहरादून: उत्तराखण्ड राज्य में त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025 (Three-tier Panchayat General Election-2025) के प्रथम चरण का मतदान गुरुवार को देर रात्रि सफलतापूर्वक, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न हो गया। प्रथम चरण के लिए राज्य के सभी जनपदों, जनपद हरिद्वार को छोड़कर, 49 विकास खण्डों की संबंधित ग्राम पंचायतों में स्थापित मतदान स्थलों में प्रातः 08 बजे से मतदान की प्रक्रिया प्रारम्भ (voting process started) हुई। 

प्रारंभिक आंकलनों के अनुसार, प्रथम चरण में समग्र रूप से कुल 68 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। जिसमें 63 प्रतिशत पुरुष और 73 प्रतिशत महिला मतदाता शामिल हैं। मतदान शुरू होने के बाद सुबह 10 बजे तक 11.72 प्रतिशत और 12 बजे तक 27 प्रतिशत मतदान हुआ। 

जबकि अपराह्न दो बजे तक कुल 41.87 प्रतिशत और फिर चार बजे तक कुल पचपन (55) प्रतिशत हुआ। देर रात्रि तक चले मतदान का प्रतिशत 68 आंकलित किया गया। राज्य निर्वाचन आयोग के संयुक्त सचिव कमलेश मेहता ने देर रात विज्ञप्ति जारी कर, आयोग की ओर से निर्वाचन ड्यूटी में लगे सभी कर्मचारियों, अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों का उनके समर्पण एवं प्रतिबद्धता के लिए प्रशंसा की।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
US-Israel-Iran War : बेरूत के होटल पर इजरायली हमले में चार की मौत, 10 घायल
Mumbai Feriwala Attack on BMC Workers: बिना इजाज़त कार्रवाई  करने गए BMC अधिकारियों पर फेरीवालों का हमला! पीट-पीटकर मारा, कांदिवली में चौंकाने वाला सीन
Breaking News: आगर-मालवा नगर परिषद कार्यालय में लगी आग! कंटेनर की टक्कर से स्कार्पियो चालक की मौत, गोली मारकर आत्महत्या, पढ़ें देश- प्रदेश की खबरें एक क्लिक में
Trains Were Crowded after Holi: तीन दिन के लिए रेलवे और यात्रियों की अग्निपरीक्षा! होली के बाद रेलवे स्टेशनों पर उमड़ी भीड़, ट्रेनो में जगह नहीं
अमेरिकी-इजरायली हमलों में 1,332 ईरानी नागरिकों की मौत! ईरान के प्रतिनिधि  इरावानी ने कहा कि 180 बच्चों की मौत और 20 स्कूलों को नुकसान 

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups