महाराष्ट्र सरकार ने आयकर विभाग से लाडकी बहिन योजना के लाभार्थियों का डेटा मांगा, अब अयोग्य महिलाओं की खुलेगी पोल

Tue, Jun 03 , 2025, 03:21 PM

Source : Uni India

मुंबई। महाराष्ट्र में सैकड़ों अयोग्य महिला कर्मचारियों (ineligible women employees) द्वारा लाडकी बहिन योजना (Ladki Bahin scheme) का लाभ उठाये जाने के आरोपों के बीच राज्य सरकार ने आयकर विभाग (income tax) से आयकर दाखिल करने वाली महिलाओं की विस्तृत जानकारी मांगी है, जिससे उनकी पात्रता का पता लगाया जा सके। यह जानकारी राज्य सचिवालय के सूत्रों ने मंगलवार को दी है। एक वरिष्ठ आयकर अधिकारी ने कहा, “ हमने वित्त मंत्रालय से राज्य में महिलाओं द्वारा दाखिल किए गए आयकर रिटर्न (income tax returns) और करदाताओं के आवश्यक आंकड़े साझा करने का अनुरोध किया है।”

भारतीय जनता पार्टी की नेतृत्व वाली महायुति सरकार ने 2024 के विधानसभा चुनावों से ठीक पहले महत्वाकांक्षी लड़की बहिन योजना शुरू की थी, जिसमें दो करोड़ 67 लाख महिलाओं ने आवेदन किया था और बिना किसी व्यापक सत्यापन के लगभग पांच महीने तक प्रत्येक महिला के खाते में 7,500 रुपये की राशि जमा की गयी। चुनावों के बाद मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ गठबंधन सरकार ने अपात्र लाभार्थियों की पहचान करने के लिए योजना की समीक्षा करने का आदेश दिया, जिसके बाद नौ लाख महिलाएं लाडकी बहिन योजना के लिए अयोग्य घोषित की गयी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
US-Israel-Iran War : बेरूत के होटल पर इजरायली हमले में चार की मौत, 10 घायल
Mumbai Feriwala Attack on BMC Workers: बिना इजाज़त कार्रवाई  करने गए BMC अधिकारियों पर फेरीवालों का हमला! पीट-पीटकर मारा, कांदिवली में चौंकाने वाला सीन
Breaking News: आगर-मालवा नगर परिषद कार्यालय में लगी आग! कंटेनर की टक्कर से स्कार्पियो चालक की मौत, गोली मारकर आत्महत्या, पढ़ें देश- प्रदेश की खबरें एक क्लिक में
Trains Were Crowded after Holi: तीन दिन के लिए रेलवे और यात्रियों की अग्निपरीक्षा! होली के बाद रेलवे स्टेशनों पर उमड़ी भीड़, ट्रेनो में जगह नहीं
अमेरिकी-इजरायली हमलों में 1,332 ईरानी नागरिकों की मौत! ईरान के प्रतिनिधि  इरावानी ने कहा कि 180 बच्चों की मौत और 20 स्कूलों को नुकसान 

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups