हैदराबाद। पैट कमिंस (तीन विकेट) की अगुवाई में सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 55वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 133 रन के स्कोर पर रोक दिया आज यहां सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins)ने टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स को पहले बल्लेबाजी के लिये आमंत्रित किया।
बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स पर हैदराबाद सनराइजर्स गेंदबाज कहर बने टूटे। पैट कमिंस ने चार ओवर एक गेंद में दिल्ली के तीन शीर्ष बल्लेबाज करुण नायर (शून्य), फाफ डुप्लेसी (तीन) और अभिषेक पोरेल (आठ) को अपना शिकार बना लिया। इसके बाद हर्षल पटेल ने कप्तान अक्षर पटेल (छह) को आउट कर दिल्ली को चौथा झटका दिया। आठवें ओवर की पहली गेंद पर के एल राहुल (10) को जयदेव उनादकट ने आउटकर सनाइजर्स हैदराबाद को पांचवी सफलता दिलाई।
ऐसे संकट के समय ट्रिस्टन स्टब्स और विप्रज निगम ने पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने संभलकर खेलते हुए छठे विकेट के लिए 63 रन जोड़े। 13वें ओवर में विप्रज निगम (18) के रनआउट होने पर यह साझेदारी टूटी। इसके बाद आशुतोष शर्मा ने स्टब्स के साथ सातवें विकेट के लिए 66 रन जोड़कर दिल्ली संकट से निकाला। आशुतोष शर्मा ने 26 गेंदों में तीन छक्के और दो चौके लगाते हुए (41) रन बनाये। ट्रिस्टन स्टब्स 36 गेंदों में (नाबाद 41)रन बनाये। सनराइजर्स हैदराबाद की कसी हुई गेंदबाजी के आगे दिल्ली कैपिटल्स निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 133 रन ही बना सकी। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए पैट कमिंस ने तीन विकेट लिये। इशान मलिंगा, हर्षल पटेल और जयदेव उनादकट ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, May 05 , 2025, 09:43 PM