RR vs MI:मुंबई इंडियंस ने दिया राजस्थान रॉयल्स को 218रनों का लक्ष्य!

Thu, May 01 , 2025, 09:57 PM

Source : Uni India

जयपुर।  रायन रिकलटन (63), रोहित शर्मा (53) की अर्धशतकीय और सूर्यकुमार यादव तथा कप्तान हार्दिक पंड्या (नाबाद 48-48) रनों की पारियों के दम पर मुंबई इंडियंस ने गुरुवार इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 50वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को जीत के लिए 218 रनों का लक्ष्य दिया। आज यहां राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी मुम्बई के लिए रायन निरलटन और रोहित शर्मा की सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 116 रन जोड़े। 

12वें ओवर में महीश तीक्षणा ने रायन रिकलटन को बोल्ड कर राजस्थान को पहली सफलता दिलाई। रिकलटन ने 38 गेंदों में सात चौके और तीन छक्कों की मदद से (63) रन बनाये। मुंबई का दूसरा विकेट रोहित शर्मा के रूप में गिरा। 13वें ओवर में रियान पराग की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में रोहित शर्मा को यशस्वी जायसवाल ने लांग ऑफ पर लपक लिया। रोहित शर्मा ने 36 गेंदों में नौ चौके लगाते हुए (53) रनों की पारी खेली। मुंबई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवरों में दो विकेट पर 217 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। सूर्यकुमार यादव ने 23 गेंदों में चार चौके और तीन छक्के लगाते हुए (नाबाद 48) रन बनाये। वहीं कप्तान हार्दिक पंड्या ने 23 गेंदों में छह चौके ओर एक छक्के की मदद से (नाबाद 48) रनों की पारी खेली

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Gas Cylinder Explosion Case: गैस सिलेंडर विस्फोट मामले में ओडिशा के और मजदूर की मौत!
शीर्ष नक्सली सरगना मल्लोजुला वेणुगोपाल राव ने 60 माओवादियों के साथ आत्मसमर्पण किया, पत्र लिखकर आत्मसमर्पण करने की इच्छा जतायी थी
महिला बनकर FB पर महिलाओं से दोस्ती करता था व्यक्ति! निजी तस्वीरें वायरल करने की देता था धमकी दिल्ली पुलिस की साइबर थाना टीम ने धार दबोचा
Naxalites Set Fire to a Mobile Tower: पश्चिम सिंहभूम जिले में नक्सलियों ने मोबाइल टावर में लगाया आग, पर्चा फेंककर मारे गए साथियों का बदला लेने की चेतावनी दी 
साउथ एशियन यूनिवर्सिटी में छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास, पुलिस ने चार संदिग्धों के खिलाफ दर्ज की प्राथमिकी

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups