murder case: एनटीपीसी डीजीएम की हत्या के मामले में चार गिरफ्तार!

Mon, Mar 24 , 2025, 09:19 PM

Source : Uni India

हजारीबाग। झारखंड में हजारीबाग जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र के फतहा चौक पर एनटीपीसी लिमिटेड के डी०जी०एम० (DGM) की हत्या के मामले (murder case) में चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को यहां बताया कि एन०टी०पी०सी लिमिटेड के केरेडारी कोल परियोजना के डी०जी०एम० (डिस्पैच) कुमार गौरव को 8 मार्च को अपराधियों ने गोली मार दी थी। ईलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

 मामले में कटकमदाग थाना दो अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध काण्ड दर्ज किया गया है। सूत्रों ने बताया कि काण्ड का उद्‌भेदन एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए अमित कुमार (Amit Kumar) अपर पुलिस अधीक्षक-सह-पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), हजारीबाग के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल का गठन किया गया था। उपरोक्त टीम के द्वारा गहराई से अनुसंधान करते हुए इस काण्ड में शामिल शूटर्स तथा रेकी करने वाले लोगों की पहचान स्थापित करते हुए सत्यापन कर गिरफ्तारी की गयी है। मामले में मिंटू कुमार, राहुल मुंडा, मनोज माली और अजय यादव को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, एक पिस्तौल और कुछ कारतूस भी मिले हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups