न्यूयार्क। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस (Antonio Guterres) ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन (Dr. Manmohan Singh) पर गहरा दुख व्यक्त करते हुये भारत और संयुक्त राष्ट्र (India and United Nations) के लिए उनके योगदान की सराहना की है। गुटेरेस ने शनिवार को जारी एक बयान में कहा कि डॉ. सिंह ने भारत के हालिया इतिहास में, खास तौर पर इसके आर्थिक क्षेत्र को नयी दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। डॉ. सिंह ने 2004 से 2014 तक प्रधानमंत्री के तौर पर देश का नेतृत्व करते हुए महत्वपूर्ण आर्थिक वृद्धि और विकास को दिशा दी।
उनके नेतृत्व में, भारत ने संयुक्त राष्ट्र के साथ अपने सहयोग को भी मजबूत किया, साथ ही साथ वैश्विक पहलों और साझेदारी में सक्रिय रूप से योगदान दिया। महासचिव ने अपने शोक संदेश में डॉ. सिंह के परिवार, भारत सरकार और देश की जनता के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Dec 28 , 2024, 06:16 PM