बाइडेन ने मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया, उनकी रणनीतिक दूरदर्शिता की सराहना की

Sat, Dec 28 , 2024, 12:58 PM

Source : Uni India

वाशिंगटन/नई दिल्ली, 28 दिसंबर (वार्ता)। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन (President of the U.S. Joe Biden) ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (Former Prime Minister Manmohan Singh) के निधन (death) पर शोक व्यक्त किया, और कहा कि भारत और अमेरिका के बीच अभूतपूर्व स्तर का सहयोग उनकी रणनीतिक दूरदर्शिता और राजनीतिक साहस के बिना संभव नहीं होता।
श्री बाइडेन ने अपने एक शोक संदेश में यह भी कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने पथप्रदर्शक प्रगति की, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए दोनों देशों के बीच आपसी रिश्ते को मजबूत करती रहेगी।
व्हाइट हाउस के संदेश में लिखा है, “जिल और मैं भारत के लोगों के साथ पूर्व भारतीय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हैं। आज अमेरिका और भारत के बीच अभूतपूर्व स्तर का सहयोग डॉ. सिंह की रणनीतिक दूरदर्शिता और राजनीतिक साहस के बिना संभव नहीं होता। अमेरिका-भारत असैन्य परमाणु समझौते को आगे बढ़ाने से लेकर इंडो-पैसिफिक भागीदारों के बीच पहला क्वाड शुरू करने में मदद करने तक, उन्होंने पथप्रदर्शक प्रगति की, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए हमारे देशों और दुनिया को मजबूत करती रहेगी। वह एक सच्चे राजनेता थे, एक समर्पित लोक सेवक और सबसे बढ़कर, वह एक दयालु और विनम्र व्यक्ति थे।”
अमेरिका के राष्ट्रपति ने कहा, “मुझे 2008 में सीनेट की विदेश संबंध समिति के अध्यक्ष के रूप में और 2009 में अमेरिका की उनकी आधिकारिक राजकीय यात्रा के दौरान उपराष्ट्रपति के रूप में प्रधानमंत्री सिंह से मिलने का मौका मिला था। उन्होंने 2013 में नई दिल्ली में भी मेरी मेज़बानी की थी। जैसा कि हमने तब चर्चा की थी, अमेरिका और भारत के बीच संबंध दुनिया में सबसे महत्वपूर्ण संबंधों में से एक है। दोनों देशाें ने साथ मिलकर, साझेदारों और दोस्तों के रूप में, दोनों देश के सभी लोगों के लिए गरिमा और असीमित क्षमता का भविष्य खोल सकते हैं।”
श्री बाइडेन ने कहा, “इस कठिन दौर में हम उस दृष्टिकोण के प्रति फिर से प्रतिबद्ध हैं जिसके लिए प्रधानमंत्री सिंह ने अपना जीवन समर्पित किया और जिल और मैं पूर्व प्रथम महिला गुरशरण कौर, उनके तीन बच्चों और भारत के सभी लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करते हैं।”

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
 दिल्ली पुलिस ने आईईडी विस्फोट की साजिश नाकाम की, पाकिस्तान से जुड़े आईएसआईएस के दो गुर्गों को गिरफ्तार किया
हैदराबाद-बेंगलुरु राजमार्ग पर बड़ा हादसा! बाइक से टकराने के बाद बस में आग लगने से कम से कम 20 लोगों के ज़िंदा जलने की आशंका
पलामू में डाक्टरों की लापरवाही से गयी महिला की जान! इलाज के दौरान कटा आंत, गुस्साए परिजन और ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, मुआवजे की भी मांग की
बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद पीएम मोदी का पहला चुनावी दौरा ! जनजनायक कर्पूरी ठाकुर के गांव से शुरू करने जा रहे हैं चुनावी अभियान
एक ही दिन में दो हादसों से बिहार के सारण में कोहराम! सड़क दुर्घटना में एक की मौत, अज्ञात युवक का शव बरामद; जांच में जुटी पुलिस

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups