अजरबैजान एयरलाइंस का विमान दुर्घटनाग्रस्त

Wed, Dec 25 , 2024, 03:38 PM

Source : Uni India

अक्ताऊ, 25 दिसंबर (वार्ता)। कजाकिस्तान के अक्ताऊ (Kazakhstan of Aktau) में बुधवार को 72 लोगों को ले जा रहे एक यात्री विमान (passenger plane) के दुर्घटनाग्रस्त (Crashed) हो जाने से बड़ी संख्या में लोगों के मारे जाने की आशंका है। देश के आपातकालीन मंत्रालय ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना (Accident) में अब तक केवल छह लोगों के जीवित बचने की जानकारी मिली है।
स्काई न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार अज़रबैजान एयरलाइंस की उड़ान अज़रबैजान के बाकू से रूस के ग्रोज़नी जा रही थी। लेकिन कोहरे के कारण उसका मार्ग बदल दिया गया था और यह देश के पश्चिम में अक्ताऊ शहर के हवाईअड्डे के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
कजाकिस्तान के आपातकालीन मंत्रालय ने बताया कि आपातकालीन सेवाएं दुर्घटनास्थल पर आग बुझाने के लिए काम कर रही है। अजरबैजान एयरलाइंस की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं आई है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
 दिल्ली पुलिस ने आईईडी विस्फोट की साजिश नाकाम की, पाकिस्तान से जुड़े आईएसआईएस के दो गुर्गों को गिरफ्तार किया
हैदराबाद-बेंगलुरु राजमार्ग पर बड़ा हादसा! बाइक से टकराने के बाद बस में आग लगने से कम से कम 20 लोगों के ज़िंदा जलने की आशंका
पलामू में डाक्टरों की लापरवाही से गयी महिला की जान! इलाज के दौरान कटा आंत, गुस्साए परिजन और ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, मुआवजे की भी मांग की
बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद पीएम मोदी का पहला चुनावी दौरा ! जनजनायक कर्पूरी ठाकुर के गांव से शुरू करने जा रहे हैं चुनावी अभियान
एक ही दिन में दो हादसों से बिहार के सारण में कोहराम! सड़क दुर्घटना में एक की मौत, अज्ञात युवक का शव बरामद; जांच में जुटी पुलिस

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups