मास्को, 08 दिसंबर (वार्ता)। रूस ने पिछले 24 घंटों में सीरिया के इदलिब और अलेप्पो प्रांतों में 300 से अधिक आतंकवादियों (Terrorists) को मार गिराया गया है और 55 मोटर वाहन और एक उपकरण डिपो को नष्ट किया गया है। यह जानकारी रूसी रक्षा मंत्रालय के सीरिया में विरोधी पक्षों के सुलह केंद्र के उप प्रमुख ओलेग इग्नास्युक ने दी।
उन्होंने कहा कि "पिछले 24 घंटों में, रूसी और सीरियाई वायु सेना (Russian and Syrian Air Forces) के विमानों ने इदलिब, हमा और अलेप्पो (Idlib, Hama and Aleppo) प्रांतों में आतंकवादियों की तैनाती के स्थानों, सैन्य उपकरणों के काफिले, डिपो, कमांड और रक्षात्मक चौकियों और तोपखाने और मोर्टार पर हमला किया। 300 आतंकवादियों को मार गिराया गया है और 55 मोटर वाहन और एक उपकरण डिपो को नष्ट कर दिया गया है।"



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Dec 08 , 2024, 09:55 AM