Chhath Festival: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन छठ पूजा के द्वितीय अनुष्ठान 'खरना' की दी शुभकामनाएं!

Sun, Oct 26 , 2025, 11:32 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

रांची। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार (Santosh Kumar Gangwar) और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Minister Hemant Soren) ने लोगों को लोक आस्था के महापर्व छठ के दूसरे दिन खरना पूजा पर शुभकामनाएं दी (Best wishes on Kharna Puja)। राज्यपाल श्री गंगवार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा “लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा (Chhath Puja) के द्वितीय अनुष्ठान 'खरना' की सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएँ।छठी मैया और भगवान भास्कर की कृपा से हर घर में सुख, शांति और समृद्धि का प्रकाश फैले, यही मंगलकामना बहै।

मुख्यमंत्री श्री सोरेन ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा “लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के दूसरे दिन खरना पूजा का अनुष्ठान, लोक-आस्था, आत्म-संयम, समर्पण और शुद्धता का अद्भुत प्रतीक है। यह पर्व हमें प्रकृति, जल, सूर्य, परिवार और समाज के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने की प्रेरणा देता है।छठव्रतियों की तपस्या, श्रद्धा और संकल्प पूरे समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। मैं सभी छठव्रतियों और परिवारजनों के इस अद्भुत आत्मबल को नमन करता हूँ। छठी मैया और भगवान भास्कर से प्रार्थना करता हूँ कि वे सभी को उत्तम स्वास्थ्य, सुख, शांति और समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करें, आपकी मनोकामना पूर्ण करें।आप सभी को खरना पूजा की अनेक-अनेक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups