Syria War: संघर्ष में तीन लाख 70 हजार लोग विस्थापित हुये

Sat, Dec 07 , 2024, 02:05 PM

Source : Uni India

संयुक्त राष्ट्र। सीरिया के सशस्त्र बलों (Syrian armed forces) और हयात तहरीर अल-शाम आतंकवादी समूह के बीच जारी संघर्ष बढ़ने के बाद से करीब 3 लाख 70 हजार लोग अपने घरों से विस्थापित हुये हैं। संयुक्त राष्ट्र के मानवीय मामलों के समन्वय कार्यालय (OCHA) ने शनिवार को यह जानकारी दी। संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक (UN spokesman Stephane Dujarric) ने शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा, “मानवीय मामलों के समन्वय के लिए संयुक्त राष्ट्र कार्यालय (ओसीएचए) ने आज कहा कि सीरिया में शत्रुता बढ़ने के बाद से करीब 3,70,000 पुरुष, महिलाएं और बच्चे विस्थापित हुये हैं। 

इनमें से एक लाख ऐसे लोग शामिल हैं, जो एक से अधिक बार अपने घर छोड़कर गए हैं।” गौरतलब है कि सीरिया में 2011 से सशस्त्र संघर्ष जारी है। यहां हयात तहरीर अल-शाम आतंकवादी समूह (जिसे पहले नुसरा फ्रंट के नाम से जाना जाता था और यह रूस में प्रतिबंधित है) और कई अन्य सशस्त्र समूहों ने 29 नवंबर को सीरियाई सरकार के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान शुरू किया, जो इदलिब के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र के उत्तर से अलेप्पो और हमा शहरों की ओर बढ़ रहा है। सीरियाई रक्षा मंत्रालय ने पांच दिसंबर को कहा है कि आतंकवादियों के साथ भीषण लड़ाई के बाद सीरियाई सशस्त्र बल हमा शहर से हट गए।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups