Naga Chaitanya Sobhita Dhulipala Wedding: साउथ इंडस्ट्री (South Industry) के मोस्ट अवेटेड नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) और एक्ट्रेस शोभिता धूलिपाला (Sobhita Dhulipala ) आखिरकार शादी के बंधन में बंध गए हैं। ने अपने जीवन का एक नया अध्याय शुरू किया है। उन्होंने 4 दिसंबर को पारंपरिक तेलुगु रीति-रिवाज से शादी की। बेटे की शादी के बाद एक्टर नागार्जुन ने नई बहू की तारीफ और स्वागत करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था। नागा और शोभिता की मनमोहक शादी की तस्वीरों ने फैन्स का दिल जीत लिया है। फोटो के साथ नागार्जुन ने एक इमोशनल पोस्ट भी शेयर किया।
शोभिता धूलिपाला और नागा चैतन्य लंबे समय के रिश्ते के बाद आखिरकार पति-पत्नी बन गए हैं। साउथ इंडियन साड़ी में एक्ट्रेस शोभिता बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने विशेष आभूषणों के साथ सोने की कांजीवरम साड़ी पहनी थी। गले में चोकर, नेकलेस, ईयररिंग्स और बिंदिया पहनी हुई थी। उनके बालों को फूलों से सजे पारंपरिक जूड़े में स्टाइल किया गया था।
वहीं नागा चैतन्य ने कुर्ते के साथ पारंपरिक पंचा पहना था। नागार्जुन ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "शोभिता और चाय को एक साथ एक खूबसूरत अध्याय शुरू करते देखना मेरे लिए एक खास और भावनात्मक पल है। बधाई हो मेरे प्यारे चाय और परिवार में आपका स्वागत है प्रिय शोभिता। तुम बहुत सारी खुशियां लेकर आई हो हमारे जीवन में।"
शोभिता धूलिपाला और नागा चैतन्य के प्यार की शुरुआत हैदराबाद में एक बर्थडे पार्टी से हुई। जहां शोभिता अपनी फिल्म 'मेजर' का प्रमोशन कर रही थीं। बताया जाता है कि दोनों के बीच कारों को लेकर चर्चा शुरू हो गई। फिर उनके बीच दोस्ती हुई जो प्यार में बदल गई।
रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ समय बाद नागा चैतन्य ने उन्हें अपने घर बुलाया। बाद में इस जोड़े को एक कार में एक साथ जाते देखा गया। जिससे उनके गुप्त रिश्ते के संकेत मिले।
शोभिता के साथ नागा चैतन्य की प्रेम कहानी सामंथा रुथ प्रभु से तलाक के कुछ महीनों बाद 2022 में शुरू हुई। 2023 में जब शेफ सुरेंद्र मोहन ने लंदन के एक रेस्टोरेंट में चैतन्य और शोभिता की ग्रुप फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की तो दोनों के अफेयर की अफवाहें शुरू हो गईं।
शोभिता और नागा फिर से सुर्खियों में आ गए जब उन्होंने एम्स्टर्डम फॉरेस्ट फेस्टिवल के जंगल सफारी से तस्वीरें साझा कीं। फिर दोनों ने अपने रिश्ते पर मुहर लगा दी लेकिन साफ तौर पर कुछ नहीं कहा
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Dec 05 , 2024, 02:43 PM