रुद्रप्रयाग/देहरादून: उत्तराखंड के 07-केदारनाथ विधानसभा (Kedarnath assembly constituency) क्षेत्र में बुधवार को उप चुनाव के लिए मतदान सुबह आठ बजे शुरू हो गया। शाम छह बजे तक चलने वाले मतदान में मतदाता कुल छह प्रत्याशियों में से किसी एक के चुनावी भाग्य का फैसला करेंगे।
सुव्यवस्थित, सफलतापूर्वक एवं निष्पक्ष ढंग से मतदान संपादित कराने के लिए कुल 173 मतदान बूथ बनाए गए हैं। जिन पर कुल 44 हजार 919 पुरुष तथा 45 हजार, 956 महिला मतदाता करेंगे। समाचार लिखे जाते समय तक राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के सामने ईवीएम की सील खोलकर, परीक्षण के बाद उनके वोट डाले जा रहे हैं। आज यहां आम तौर पर मौसम साफ है। अधिकांश स्थानों पर गुनगुनी धूप निकली हुई है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Nov 20 , 2024, 11:20 AM