Aaj Ka Rashifal(06-10-2024): पारिवारिक जीवन को अच्छा रखने के लिए रसोई घर के अंदर नंगे पाँव लकड़ी की चौकी पर बैठकर खाना खाएं; जानिए आज का राशिफल!

Sun, Oct 06 , 2024, 09:34 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

Astrology. प्यार-मोहब्बत के मामले में जल्दबाज़ी में क़दम उठाने से बचें। आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आप जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से ज़्यादा फ़ायदा देंगे। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ गड़बड़ हो सकता है। जिन्दगी का स्वाद तो स्वादिष्ट भोजन को करने में ही है। यह बात आज आपके जुबान पर आ सकती है क्योंकि आप के घर में आज स्वादिष्ट भोजन बन सकता है।

मेष 
बीते दिनों की मीठी यादें आपको व्यस्त रखेंगी। वक़ील के पास जाकर क़ानूनी सलाह लेने के लिए अच्छा दिन है। पारिवारिक विवादों के कारण आज आपका वैवाहिक जीवन प्रभावित रह सकता है। 

वृष 
चंंद्रमा की स्थिति को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि आज आपके पास काफी खाली वक्त होगा लेकिन बावजूद इसके भी आप वो काम नहीं कर पाएंगे जो आपको करना था। जीवनसाथी के साथ थोड़ा हँसी-मज़ाक़, थोड़ी छेड़-छाड़ आपको किशोरावस्था के दिनों की याद दिला देंगे।

मिथुन 
अपने प्रिय की नाराज़गी के बावजूद अपना प्यार ज़ाहिर करते रहें। सामाजिक और धार्मिक समारोह के लिए बेहतरीन दिन है। रिश्तेदारों को लेकर जीवनसाथी के साथ नोंकझोंक हो सकती है। आपकी ऊर्जा आज बेवजह के कामों में जाया हो सकती है। 

कर्क 
भरपूर रचनात्मकता और उत्साह आपको एक और फ़ायदेमंद दिन की ओर ले जाएंगे। आपका अपने जीवनसाथी के साथ तनावपूर्ण संबंध रह सकता है। जहां तक सम्भव हो बात को बढ़ने न दें। किसी दोस्त की सहायता करके आज आप अच्छा महसूस कर सकते हैं।

सिंह 
जो चीजें आपके लिए आवश्यक नहीं हैं उनपर आज अपना अधिकतर समय आप जाया कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में चीज़ें हाथ से निकलती हुई मालूम होंगी। आज बच्चों के साथ समय बिताकर आप कुछ सुकून भरे पल जी सकते हैं।

कन्या 
कहते हैं कि स्त्रियाँ शुक्र और परुष मंगल ग्रह के रहने वाले हैं, लेकिन आज के दिन विवाहित शुक्र और मंगल एक-दूसरे में घुल जाएंगे। दिन की शुरुआत में ही आज आपको कोई बुरी खबर मिल सकती है जिससे आपका पूरा दिन खराब हो सकता है। 

तुला 
जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ गड़बड़ हो सकता है। जिन्दगी का स्वाद तो स्वादिष्ट भोजन को करने में ही है। यह बात आज आपके जुबान पर आ सकती है क्योंकि आप के घर में आज स्वादिष्ट भोजन बन सकता है।

वृश्चिक 
वैवाहिक जीवन के मोर्चे पर यह दिन वाक़ई बहुत बढ़िया है। दिवास्वप्न देखना इतना भी बुरा नहीं है – बशर्ते इसके माध्यम से आप कुछ रचनात्मक विचार हासिल कर सकें तो। ऐसा आज आप कर सकते हैं, क्योंकि आपके पास समय का अभाव नहीं होगा।

धनु 
अपनी ख़ासियत और भविष्य की योजनाओं पर फिर से सोचने का समय। आज आपको और आपके जीवनसाथी को प्यार-मुहब्बत के लिए पर्याप्त समय मिल सकता है। ठंडा पानी पीना आज आपके स्वास्थ्य को खराब कर सकता है।

मकर 
मुमकिन है कि आपके अतीत से जुड़ा कोई शख़्स आज आपसे संपर्क करेगा और इस दिन को यादगार बना देगा। किसी पड़ोसी, दोस्त या रिश्तेदार की वजह से वैवाहिक जीवन में अनबन मुमकिन है। परिवार जीवन का अभिन्न अंग होता है।

कुम्भ 
आज कुछ ऐसा दिन है जब चीजें उस तरह नहीं होंगी, जैसी आप चाहते हैं। अगर आप कोशिश करें तो आप अपने जीवनसाथी के साथ अपने जीवन का सबसे अच्छा दिन आज गुज़ार सकते हैं।

मीन 
छोटे-छोटे मामलों को लेकर हुए आपके आपसी झगड़े आज आपके वैवाहिक जीवन में कटुता को बढ़ा सकते हैं। इसलिए आपको चाहिए कि दूसरों के कहने और बहकावे में न आएं। 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups