भोपाल। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के मध्यप्रदेश अध्यक्ष और लोकसभा सांसद विष्णुदत्त शर्मा (Lok Sabha MP Vishnudutt Sharma) ने आज कहा कि लोकसभा चुनाव में पार्टी को राज्य में मिली ऐतिहासिक जीत (historic victory) के बाद अब पार्टी का राज्य में डेढ़ करोड़ नए सदस्य बनाने का लक्ष्य है और इसके लिए एक-एक शक्ति केंद्र पर ध्यान देना होगा।
शर्मा यहां पार्टी के प्रदेश कार्यालय में सदस्यता अभियान को लेकर आयोजित कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव समेत पार्टी के लगभग सभी वरिष्ठ नेता मंचासीन रहे। कार्यशाला में पार्टी के सभी प्रदेश पदाधिकारी, सांसद, विधायक, जिलाध्यक्ष समेत अन्य नेताओं की उपस्थिति रही।
अपने उद्घाटन संबोधन में शर्मा ने कहा कि मध्यप्रदेश मे पार्टी का डेढ़ करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को इस आंकड़े को लेकर संकल्प भी दिलाया। उन्होंने कहा कि इसके लिए एक-एक शक्ति केंद्र पर ध्यान देना होगा। नए प्रयोग करना होंगे, कौन सा वर्ग पार्टी से छूटा हुआ है, उस पर ध्यान देना होगा।
उन्होंने कार्यकर्ताओं को इस अभियान के लिए टिप्स देते हुए कहा कि विधानसभा और लोकसभा चुनाव में किस वर्ग का वोट पार्टी को नहीं मिला, इस पर फोकस करें। प्रदेश में लोकसभा चुनाव में पार्टी को दो करोड़ 24 लाख वोट मिले, इसके बाद अब लोकसभा में हारी हुई विधानसभा पर फोकस करना होगा। इसी क्रम में उन्होंने कहा कि राज्यसभा सांसदों को भी हारी हुई विधानसभा में काम करना होगा। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया की टीम भी लगातर जनता को कनेक्ट करने का काम करेगी। इस अभियान में बूथ स्तर तक संगठन की टीम काम करेगी।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Aug 21 , 2024, 02:05 AM