रायपुर। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव (Congress MLA Devendra Yadav) की गिरफ्तारी का पूरे प्रदेश में कांग्रेस विरोध करेगी। मंगलवार को विधायक दल की बैठक में विरोध की रणनीति तैयार की गयी है। कांग्रेस विधायक दल की बैठक (Congress Legislature Party) में इस बात का फैसला लिया गया है कि गिरफ्तारी को लेकर हर जिले में प्रदर्शन होगा। जिले में गिरफ्तारी को लेकर प्रेस कांफ्रेंस करने का निर्णय भी लिया गया है।
कांग्रेस ने प्रदर्शन के दौरान पुलिस व प्रशासन की दुर्भावना को उजागर करने की बात कही गयी है। साथ ही हर जिले में ज्यादा से ज्यादा लोगों के साथ 24 तारीख को प्रदर्शन करने का निर्णय भी लिया गया है। विधायक दल की बैठक में दो स्तर पर लड़ाई लड़ने का निर्णय लिया गया है। प्रदर्शन और कानूनी स्तर पर लड़ाई लड़ने की तैयारी कांग्रेस ने की है।
बैठक में राज्यपाल से मुलाकात करने का भी निर्णय लिया गया है। नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने जानकारी दी है कि कांग्रेस के नेताओं को जानबूझकर टारगेट किया जा रहा है। जिस तरह से गिरफ्तारियां हो रही है, उससे साफ है कि कांग्रेस के विधायकों को टारगेट किया जा रहा है। पार्टी इसका विरोध करेगी। आज की बैठक में कई अहम मुद्दों पर भी फैसला लिया गया है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Aug 20 , 2024, 04:40 AM