Free, fair and participatory elections: बंगलादेश में स्वतंत्र , निष्पक्ष और भागीदारीपूर्ण चुनाव कराएं जाएंगे!

Sun, Aug 18 , 2024, 11:25 AM

Source : Uni India

ढाका।  बंगलादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस (Muhammad Yunus) ने रविवार को कहा कि राज्य प्रणाली में आवश्यक सुधार लाने के बाद जल्द से जल्द स्वतंत्र, निष्पक्ष और भागीदारीपूर्ण चुनाव (Participatory elections) कराए जाएंगे।
 
यूनुस ने ढाका में राजनयिकों (Diplomats) के साथ बैठक में कहा, ''हम अपने चुनाव आयोग, न्यायपालिका, नागरिक प्रशासन, सुरक्षा बलों और मीडिया में महत्वपूर्ण सुधार करने के लिए अपना जनादेश पूरा करते ही स्वतंत्र, निष्पक्ष भागीदारीपूर्ण चुनाव कराएंगे।'' उन्होंने कहा कि अंतरिम सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता कानून और व्यवस्था की स्थिति को नियंत्रण में लाना होगी। उन्होंने कहा, ''हम अपने लोगों और देशभक्त सशस्त्र बलों के अटूट समर्थन के साथ थोड़े समय में सामान्य स्थिति के करीब पहुंच जाएंगे। पुलिस बल ने भी अपना अभियान फिर से शुरू कर दिया है।''

उन्होंने कहा कि सरकार व्यापक आर्थिक स्थिरता को बहाल करने और विकास को बनाए रखने के लिए मजबूत और दूरगामी आर्थिक (economic) सुधार करेगी जिसमें सुशासन और भ्रष्टाचार और कुप्रबंधन से निपटने को प्राथमिकता दी जाएगी। यूनुस ने कहा ''हमारी सरकार उन सभी अंतरराष्ट्रीय, क्षेत्रीय और द्विपक्षीय साधनों का पालन करेगी जिनका वह हिस्सा है। बंगलादेश बहुपक्षवाद का सक्रिय समर्थक बना रहेगा जिसके केंद्र में संयुक्त राष्ट्र होगा। हम संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों में बंगलादेश के योगदान को बनाए रखने और बढ़ाने के लिए तत्पर हैं।'' उन्होंने कहा कि सरकार आपसी सम्मान और समझ और साझा हितों की भावना से सभी देशों के साथ मैत्रीपूर्ण संबंधों को बढ़ावा देगी। उन्होंने कहा, ''हम अपने व्यापार और निवेश भागीदारों से आर्थिक समृद्धि के लिए बंगलादेश में अपना भरोसा बनाए रखने का आह्वान करते हैं।''

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups