बुधनी। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने आज कहा कि वे कुर्सी पर बोझ बनने के लिए नहीं आए और उन्हें लगता है कि अगर ठीक से काम करना है तो खूंटा गाड़ कर बैठ जाएं। चौहान ने अपने लोकसभा क्षेत्र विदिशा (Lok Sabha constituency Vidisha) के बुधनी विधानसभा क्षेत्र (Budhni assembly constituency) में तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान वे अपना संबोधन दे रहे थे। बुधनी उनका पूर्व विधानसभा क्षेत्र हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री रहने के दौरान वे यहीं से विधायक थे।
अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि वे कुर्सी पर बोझ बनने के लिए नहीं आए, सिर्फ चुनाव जीत जाएं तो फिर क्या मतलब। इसी क्रम में उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए भावुक अंदाज में कहा कि जब तक उनकी सांस चलेगी, जनता की भलाई के लिए चलेगी। उन्होंने कहा कि जनता ने ये महसूस भी किया होगा।
चौहान ने कहा कि वे बुधनी देर से आ पाए, अपने लोकसभा क्षेत्र के कई विधानसभाओं में नहीं जा पाए। उन्होंने सोचा कि अगर ढंग से काम करना है तो जरा खूंटा गाड़कर बैठ जाएं, तब काम चलेगा और इसलिए वे दिल्ली में डटे थे। चौहान के यहां से त्यागपत्र दिए जाने के बाद से बुधनी विधानसभा क्षेत्र रिक्त है। यहां अब तक उपचुनाव की घोषणा नहीं हुई है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Aug 17 , 2024, 04:19 AM