लखनऊ। कोलकाता में महिला डाक्टर के साथ हैवानियत की घटना (incident of brutality) की तीव्र भर्त्सना करते हुये भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि मानवता को शर्मसार करने वाली ममता सरकार के संरक्षण में इस घटना में सबूत मिटाने की कोशिश की गयी वहीं कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (SP) इस मामले में चुप्पी साधे हुये हैं। श्री त्रिवेदी ने गुरुवार को यहां प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि कोलकाता रेपकांड (Kolkata rape case) पर सबूत मिटाने की कोशिश की गई। वास्तव में मानवता को झकझोर देने वाली इस वारदात को सिर्फ घटना नहीं समझना चाहिये, यह एक विकृत मानसिकता (distorted mentality) की परिचायक है।
कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) पर निशाना साधते हुये उन्होने कहा “ इस घटना के बाद कांग्रेस की चुप्पी बहुत कुछ इशारा कर रही है। दो लड़कों (Akhilesh Yadav and Rahul Gandhi) की जोड़ी आखिर चुप क्यों है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने नारा दिया था “ लड़की हूं लड़ सकती हूं। वह चुप क्यों हैं। उनके मुंह में क्यों दही जमा है। राहुल गांधी की मोहब्बत की दुकान में क्या सिर्फ भ्रष्टाचारी ही बचे हैं।”
उन्होने कहा कि सपा अपराधियों को संरक्षण देती है। अयोध्या और कन्नौज की घटना में सपा का अपराधी प्रवृत्ति का चेहरा सामने आया है। उत्तर प्रदेश सरकार की तारीफ करते हुये उन्होने कहा “ योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल से आप इतना अंदाजा लगा लीजिए कि मुख्तार अंसारी जब पंजाब की जेल में था, तो उसने अर्जी लगाई थी। उसने कहा था कि मुझे यूपी की जेल में नहीं, पंजाब की जेल में रहना है।”
श्री योगी ने कहा कि 15 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने कार्यकाल के सात साल, 148 दिन पूरे किए है। इससे पहले पहले कांग्रेस के मुख्यमंत्री डॉक्टर संपूर्णानंद इस पद पर सबसे ज्यादा समय तक रहे हैं। योगी ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री रहने के रिकार्ड को पीछे छोड़ दिया था। अपनी इस उपलब्धि के लिये वह बधाई के पात्र हैं।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Aug 16 , 2024, 03:10 AM