झारखंड के चार लोकसभा क्षेत्रों में सुबह नौ बजे तक 11.74 प्रतिशत मतदान, सभी बूथों पर वेब कास्टिंग की पैनी नजर

Sat, May 25 , 2024, 10:05 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

रांची। झारखंड में छठे चरण (sixth phase in Jharkhand) में चार लोकसभा क्षेत्र रांची, जमशेदपुर, धनबाद और गिरिडीह में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ और नौ बजे दिन तक 11.74 प्रतिशत मतदाताओं (voters) ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (Chief Electoral Officer) के कार्यालय से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार कि इन चारों क्षेत्रों में आज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ और और 9:00 दिन तक 11.74 प्रतिशत मतदान हुआ। गिरिडीह में 12.91 प्रतिशत,जमशेदपुर में 10.05 प्रतिशत ,धनबाद में 11.75 प्रतिशत और रांची में 12.19 प्रतिशत मतदाताओं ने नौ बजे दिन तक अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने बताया कि इन चार संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों के सभी 8963 बूथों पर कंट्रोल रूम से वेब कास्टिंग से नजर रखी जा रही है। हर बूथ के भीतर और बाहर 4-डी कैमरे लगे हैं। सभी बूथों पर प्राथमिक सुविधाएं बहाल की गयी हैं। इन चार सीटों पर कुल 93 उम्मीदवार मैदान में है जिनमें रांची से 27, धनबाद से 25 , जमशेदपुर से 25 और गिरिडीह से 16 उम्मीदवार हैं।

छठे चरण में सभी चरणों से अधिक 82,16,506 मतदाता हैं। कुल 8963 बूथों में से 186 बूथों पर महिलाएं और 22 पर युवा व्यवस्था संभाल रहे हैं। वहीं 15 यूनिक बूथ हैं, जिसे विशेष तरह से विकसित किया गया है। छठे चरण के चुनाव में कुल 290 थर्ड जेंडर के मतदाता हैं।

इन चार संसदीय क्षेत्रों में जिन प्रमुख उम्मीदवारों का भाग्य दांव पर लगा है उनमें गिरिडीह से आजसू के चंद्र प्रकाश चौधरी, झामुमो के मथुरा प्रसाद महतो, जयराम महतो, रांची से भाजपा के संजय सेठ, कांग्रेस की यशस्विनी सहाय, जमशेदपुर से भाजपा के विद्युत वरण महतो , झामुमो के समीर मोहंती और धनबाद से भाजपा के ढुल्लू महतो तथा कांग्रेस की अनुपमा सिंह शामिल हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups