Maharashtra Leopard Death: महाराष्ट्र के शिरूर में लोगों की जान लेने वाले तेंदुए को वन विभ्माग की टीम ने मार गिराया!

Wed, Nov 05 , 2025, 06:48 PM

Source : Uni India

पुणे। महाराष्ट्र में शिरूर तालुका के पिंपरखेड इलाके में 13 साल के एक लड़के और कई अन्य लोगों की जान लेने वाले तेंदुए (Leopard ) को वन विभाग की टीम ने बुधवार को मार गिराया। तेंदुए ने इंसानों और मवेशियों दोनों पर कई हमले किये थे, जिससे क्षेत्र के कई गांवों में दहशत फैल गई थी। स्थानीय लोगों में बार-बार हो रही घटनाओं से वन विभाग की निष्क्रियता के प्रति लगातार गुस्सा बढ़ता जा रहा था। वन विभाग (Forest Department) ने विशेष अभियान चलाया और कैमरा ट्रैप के ज़रिए जानवर की गतिविधियों पर नज़र रखना शुरू कर दिया।

 साथ ही तेंदुए को बेहोश करने के लिए विशेषज्ञ निशानेबाजों की टीम तैनात की गई थी। टीम ने तेंदुए को आखिरकार देख लिया और उसे बेहोश करने की कोशिश की , लेकिन तेंदुआ टीम पर टूट पड़ा, जिससे उन्हें आत्मरक्षा में गोली चलानी पड़ी। वन विभाग की तेंदुए को जीवित पकड़ने की लाख कोशिशों के बाद भी मौके पर मौत हो गयी। ग्रामीणों ने हफ्तों से फैले इस दहशत से राहत की सांस ली और वन विभाग का आभार व्यक्त किया।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups