BJP Mataram: सात नवंबर को होगा वंदे मातरम का सामूहिक गायन: कर्नाटक भाजपा!

Wed, Nov 05 , 2025, 06:31 PM

Source : Uni India

बेंगलुरु। कर्नाटक प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) भाजपा की उपाध्यक्ष एवं वंदे मातरम 150वीं वर्षगांठ समारोह' की राज्य समन्वयक मालविका अविनाश ने कहा है कि राष्ट्र गीत 'वंदे मातरम' (Vande Mataram) की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में सात नवंबर को राज्य में इस गीत का सामूहिक गायन होगा। श्रीमती अविनाश ने बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि बेंगलुरु में पार्टी के कार्यालय में 300 से 400 से अधिक लोग राष्ट्र गीत का सामूहिक गायन करेंगे। उन्होंने कहा कि इस तरह के सामूहिक गायन का आयोजन देश के सभी भाजपा कार्यालयों में किया जाएगा। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) भी इस कार्यक्रम में भाग लेंगे। पार्टी ने कर्नाटक के बेंगलुरु, मैसूरु, चित्रदुर्ग, बागलकोट, गडग, कलबुर्गी और दक्षिण कन्नड़ सहित 150 जिलों में जश्न मनाने का फैसला किया है। गौरतलब है कि बांग्ला भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार श्री बंकिम चंद्र चटर्जी ने 'वंदे मातरम' गीत की रचना 1875 में की थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (National Democratic Alliance) सरकार ने 'वंदे मातरम' की 150वीं वर्षगांठ को उत्सव के रूप में राष्ट्रीय स्तर पर मनाने का फैसला लिया है। यह गीत भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की भावनाओं का प्रतीक था।

श्रीमती अविनाश ने बताया कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सात नवंबर को पूरे देश में इस गीत का सामूहिक गायन करके जश्न मनाने का संकल्प लिया है। नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर ने 1896 में इस गीत को नये रूप में प्रस्तुत करके लोकप्रिय बना दिया। स्वतंत्रता संघर्ष के दौरान 'वंदे मातरम' स्वतंत्रता सेनानियों का मुख्य नारा बन गया।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups