भाजपा सरकार में 10 साल के विश्वासघात से पैदा हुआ आक्रोश अब क्रांति का रूप ले चुका है: राहुल

Tue, May 21 , 2024, 12:25 PM

Source : Uni India

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे (Mallikarjun Kharge) तथा पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) पर झूठ फैलाने की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि वह झूठ बोलकर सत्ता में आए और पिछले 10 साल से देश की जनता से वह विश्वासघात (betraying the people) ही कर रहे हैं।

कांग्रेस नेताओं (Congress leaders) ने कहा कि अब प्रधानमंत्री के झूठ से लोग उकता चुके हैं और लोग भाजपा से किनारा कर रहे हैं। यही वजह है कि अब तक हुए चुनाव में भाजपा की सुनिश्चित हार को देखते हुए मोदी बौखला गए हैं और वह उल्टे सीधी बयान दे रहे हैं।

खडगे ने कहा “मोदी जी झूठ बोलकर और ध्रुवीकरण करके सत्ता में आये। प्रधानमंत्री अब जो दावा कर रहे हैं वह बचकाना है और मुझे उनसे सहानुभूति है। उनके भाषण अब काम नहीं कर रहे हैं, क्योंकि भारत की जनता को सच्चाई का एहसास हो गया है। इंडिया समूह अगली सरकार बनाएंगी।”

 गांधी ने कहा “नरेंद्र मोदी के झूठ, दुष्प्रचार और उनकी मित्र मीडिया एक तरफ - सच की आवाज़ एक तरफ। भाजपा सरकार में 10 साल के विश्वासघात से पैदा हुआ आक्रोश अब क्रांति का रूप ले चुका है। ये सिर्फ हरियाणा की नहीं, पूरे देश की आवाज़ है। अब इंडिया समूह की आंधी रुकने वाली नहीं है।”

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups