नयी दिल्ली. लोकसभा चुनाव (Lok Sabha elections) के पांचवें चरण (fifth phase) में आठ राज्यों एवं केन्द्रशासित प्रदेशों (union territories) की 49 सीटों पर अपराह्न 13 बजे तक अनुमानित औसत मतदान 36.73 प्रतिशत हुआ। सभी सीटों के लिए मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे तक चलेगा।
निर्वाचन आयोग (Election Commission) के सूत्रों के अनुसार मतदान शुरू होने के बाद पहले छह घंटों में केन्द्रशासित प्रदेश लद्दाख में सबसे अधिक 52.02 प्रतिशत तथा महाराष्ट्र में सबसे कम 27.78 प्रतिशत मतदान हुआ है। इक्का-दुक्का घटनाओं और शिकायतों के अलावा कहीं से कोई अप्रिय घटना की रिपोर्ट सामने नहीं आयी है और अभी तक चुनाव शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से सुचारू रूप से चल रहा है।
पांचवें चरण में राज्य एवं केन्द्रशासित प्रदेशवार मतदान प्रतिशत इस प्रकार रहा:-
राज्य/केंद्रशासित प्रदेश......मतदान प्रतिशत
इसके अलावा ओडिशा की 35 विधानसभा सीटों के लिए 13:00 बजे तक 35.31 प्रतिशत मतदान हुआ है। राज्य के झारसुगुड़ा जिले में सबसे अधिक 40.82 प्रतिशत और बोलनगीर में सबसे कम 32.04 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके अलावा बरगढ़ में 37.19, बौध में 40.60, गंजम में 33.98, कंधामल में 32.55, नयागढ़ में 37.87, सुबरनपुर में 35.01, सुंदरगढ़ में 36.32 प्रतिशत मतदान हुआ।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, May 20 , 2024, 02:40 AM