श्रीनगर. केन्द्रशासित प्रदेश लद्दाख (Union Territory of Ladakh) की एक मात्र संसदीय क्षेत्र (parliamentary constituency) में सोमवार को हो रहे मतदान के पहले दो घंटों (नौ बजे) तक 1.87 लाख मतदाताओं में से 10.51 प्रतिशत ने मतदान किया है।
अधिकारियों ने बताया कि लद्दाख में तीन उम्मीदवार भारतीय जनता पार्टी (BJP) से ताशी ग्यालसन, कांग्रेस से त्सेरिंग नामग्याल और एक निर्दलीय उम्मीदवार हाजी हनीफा जान चुनावी मैदान में हैं। हाजी हनीफा को नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) और कांग्रेस के बागियों का समर्थन प्राप्त है। इंडिया समूह ने हालांकि लद्दाख सीट कांग्रेस को दी थी, लेकिन आंतिरक विरोध ने समझौते को कमजोर कर दिया।
उल्लेखनीय है कि 2014 और 2019 में भाजपा ने इस सीट पर जीत दर्ज की थी। वर्ष 2014 में भाजपा उम्मीदवार थुपस्तान छेवांग ने चार-तरफा मुकाबले में जीत हासिल की थी। वर्ष 2019 में भाजपा उम्मीदवार जामयांग त्सेरिंग नामग्याल ने चार उम्मीदवारों के बीच जीत हासिल की, जिनमें कांग्रेस के रिग्जिन स्पालबार और कारगिल से निर्दलीय सज्जाद कारगिली और हाजी असगर अली करबलाई को हार का सामना करना पड़ा था।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, May 20 , 2024, 01:46 AM