विधायक आशीष शेलार समिति के अध्यक्ष
मुंबई के तीनों सांसद, किरीट सोमैया विशेष आमंत्रित
महानगर संवाददाता, मुंबई। मुंबई महानगरपालिका चुनाव के लिए मुंबई भाजपा ने कमर कस ली है। विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फड़नवीस और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल से चर्चा कर विभिन्न चुनाव समितियां गठित की गई हैं। इस बात की जानकारी मुंबई भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मंगल प्रभात लोढ़ा ने दी है। चुनाव संचालन समिति का अध्यक्ष विधायक आशीष शेलार को बनाया गया है। समिति में सांसद गोपाल शेट्टी, पूनम महाजन, मनोज कोटक तथा किरीट सोमैया को विशेष आमंत्रित के रूप में शामिल किया गया है।
चुनाव संचालन समिति का अध्यक्ष आशीष शेलार को बनाया गया है। समिति के सदस्य के रूप में विधायक राहुल नार्वेकर, कालीदास कोलंबकर, नितेश राणे और प्रकाश मेहता को शामिल किया गया है। वहीं घोषणापत्र समिति की अध्यक्ष सांसद पूनम महाजन होंगी, जबकि सचिव विधायक योगेश सागर, सुनील राणे, आरयू सिंह, राजहंस सिंह, प्रभाकर शिंदे को बनाया गया है।
प्रशासन समन्वयक की जिम्मेदारी प्रवीण दरेकर को सौंपी गई है। प्रसार माध्यम और सोशल मीडिया समिति के अध्यक्ष अतुल भातखलकर होंगे, उनकी टीम में राम कदम, अमरजीत मिश्रा, विवेकानंद गुप्ता होंगे। वहीं झोपड़पट्टी संपर्क समिति में गोपाल शेट्टी, आरडी यादव, तृप्ति सावंत को शामिल किया गया है। संसाधन समिति के प्रमुख सांसद मनोज कोटक होंगे।
आरोप पत्र समिति के अध्यक्ष अमित साटम होंगे। इस समिति में भालचंद्र शिरसाट, विनोद मिश्रा को शामिल किया गया है। बाह्य प्रसिद्धी समिति प्रमुख पराग अलवणी होंगे, वहीं प्रसिद्धी सामग्री व्यवस्था समिति में मिहीर कोटेचा, पराग शाह को शामिल किया गया है। बूथ संपर्क समिति के प्रमुख संजय उपाध्याय, चुनाव आयोग से संपर्क की जिम्मेदारी प्रकाश मेहता, कृपाशंकर सिंह, वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क की जिम्मेदारी भाई गिरकर को सौंपी गई है। आमसभा का प्रबंधन प्रसाद लाड देखेंगे। वार रूम की जवाबदारी प्रतीक कर्पे को, वहीं ओबीसी संपर्क की जिम्मेदारी मनीषा चौधरी को दी गई है। उत्तर भारतीय संपर्क की जवाबदारी आरयू सिंह, जयप्रकाश ठाकुर, अमरजीत सिंह, जयप्रकाश सिंह और ज्ञानमूर्ति शर्मा को दी गई है। व्यापारी व छोटे व्यावसायिक संपर्क का काम राज पुरोहित को दिया गया है। वहीं दक्षिण भारतीय संपर्क कैप्टन सेल्वन, श्रमिक संपर्क (असंगठित) हाजी अराफत शेख, विशेष संपर्क आचार्य पवन त्रिपाठी, विद्या ठाकुर, अनुसूचित जाति मोर्चा संपर्क शरद कांबले, अल्पसंख्यक संपर्क वसीम खान, नए मतदाता संपर्क तेजिंदर सिंह तिवाना, पल्लवी सप्रे, आरती पुगांवकर, महिला संपर्क शलाका सालवी, शीतल गंभीर तथा प्रवासी कार्यकर्ता की जिम्मेदारी संजय पांडे को दी गई है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Feb 04 , 2022, 09:57 AM