मुरादाबाद 04 फरवरी (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पांच फरवरी (शनिवार) को मुरादाबाद महानगर में जनसभा को संबोधित करेंगे। भाजपा के महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्रा ने बताया कि पांच फरवरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष मुरादाबाद, रामपुर और अमरोहा जनपद में जनसभा को संबोधित करने आ रहे हैं। शनिवार दोपहर एक बजे के करीब वह जनपद में पहुंचेंगे। यहां वे दिल्ली रोड स्थित राही बैंकट हॉल में मुरादाबाद नगर विधानसभा और देहात विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और आमजन को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर संबोधित करेंगे। र्मेंद्र मिश्रा ने आगे बताया कि जनसभा में अधिकतम एक हजार लोग रहेंगे और कार्यक्रम को कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए संपन्न कराया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। जनपद में 14 फरवरी को मतदान संपन्न होना है। मुरादाबाद नगर विधानसभा से मौजूदा विधायक रितेश गुप्ता और मुरादाबाद देहात विधानसभा से डॉ. केके मिश्रा भाजपा के प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Feb 04 , 2022, 06:23 AM