हल्द्वानी, 4 फरवरी (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के कुमाऊं संभाग कार्यालय पर शुक्रवार को नैनीताल से आम आदमी पार्टी से मिलने और फिर टिकट कटने के बाद डाॅ. भुवन चन्द्र आर्या ने अपने समर्थकों ने साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। केन्द्रीय एवं रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, ने डाॅ. भुवन का माल्यार्पण एवं पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया।
इस मौके पर अजय भट्ट ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से एवं विकास कार्यों से प्रेरित होकर डीएसबी कुमाऊं विश्वविद्यालय में कार्यरत भुवन चन्द्र आर्या ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने कहा कि आप पार्टी झूठ का पुलिन्दा है। आर्या को नैनीताल का प्रत्याशी बनाने के बाद आप पार्टी ने उनका टिकट काट दिया। सदस्यता ग्रहण करने के बाद डा. आर्या ने कहा कि आप की कथनी और करनी में धरती आसमान का अन्तर है। उन्होंने कहा कि आप वाले झूठे वादे एवं सपने दिखाकर हमारे उत्तराखण्ड में हमारे युवाओं को छलने का कार्य कर रही है। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत, जिला महामन्त्री प्रदीप जनौटी, जिला मीडिया संयोजक संजय दुम्का भी उपस्थित थे।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Feb 04 , 2022, 06:05 AM