मेरठ, 04 फरवरी (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को जन चौपाल वर्चुअल रैली को संबोधित किया। मेरठ जनपद के 07 विधानसभा क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना और भाजपा को वोट देने का संकल्प लिया।
मेरठ जनपद की मेरठ सदर, मेरठ कैंट, मेरठ दक्षिण, किठौर, सिवालखास, हस्तिनापुर और सरधना विधानसभा क्षेत्रों में प्रधानमंत्री की वर्चुअल रैली को सुनने के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए। मेरठ कैंट क्षेत्र में तिलक चौक कंकरखेड़ा, पल्लवपुरम, भूसा मंडी सदर, मोहनपुरी पार्क, एल ब्लॉक पार्क, हवेली मंडप रोहटा रोड पर एलईडी स्क्रीन लगाकर प्रधानमंत्री का उद्बोधन सुना गया। इसी तरह से मेरठ सदर क्षेत्र में इस्माईल डिग्री कॉलेज बुढ़ाना गेट, माता का बाग, कैलाश शिव मंदिर, पंजाया ब्रह्मपुरी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री को सुना। मेरठ दक्षिण क्षेत्र में सेक्टर 07 जागृति विहार, सिटी हॉस्पिटल, नई बस्ती लल्लापुरा, होली चोक, शताब्दीनगर और शास्त्री नगर में एलईडी लगाई गई थी। बाकी विधानसभा क्षेत्रों में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का उद्बोधन सुना। स्मार्ट फोन के माध्यम से प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लोगों को वर्चुअल रैली के लिंक भेजे गए थे। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उद्बोधन को भी कार्यकर्ताओं ने सुना। इस दौरान डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, अमित अग्रवाल, डॉ. सोमेंद्र तोमर, सत्यवीर त्यागी, दिनेश खटीक, संगीत सोम, कमलदत्त शर्मा, मनिंदर पाल सिंह आदि मौजूद रहे।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Feb 04 , 2022, 05:10 AM