Glenn Maxwell : शायद अब समय आ गया है...

Tue, Apr 16, 2024, 10:58

Source : Hamara Mahanagar Desk

Glenn Maxwell in IPL 2024: आईपीएल 2024 (IPL 2024) के दौरान एक बड़ी खबर सामने आई है। लगातार हार से जूझ रही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) को बड़ा झटका लगा है। खराब फॉर्म से जूझ रहे स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) ने आईपीएल 2024 सीजन-17 (IPL 2024 Season-17) से ब्रेक ले लिया है। उन्होंने इसकी वजह भी बताई है। 

मैक्सवेल इस सीजन में अब तक खराब फॉर्म में हैं। एक भी मैच में उनके बल्ले से अच्छी पारी नहीं निकली। इसके बाद मैक्सवेल पर कई सवाल उठे। इस सीजन में मैक्सवेल ने 6 मैच खेले, जिसमें 5.33 की औसत और 94.11 की स्ट्राइक रेट से सिर्फ 32 रन बनाए। मैक्सवेल इस दौरान तीन बार आउट भी हुए। 

आईपीएल 2024 से ब्रेक लेने से पहले ग्लेन मैक्सवेल ने कहा कि शायद अब समय आ गया है कि टीम में मेरी जगह किसी और को मौका दिया जाए। ये फैसला मेरे लिए आसान था। मुझे खुद को कुछ मानसिक और शारीरिक आराम देने की जरूरत है। मैंने इस बारे में कोच और कप्तान से बात की है। अगर टीम को मेरी ज्यादा जरूरत होगी तो मैं निश्चित तौर पर ठोस मानसिकता के साथ वापसी करूंगा।' पावरप्ले के बाद मैं टीम के लिए उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सका। 

आरसीबी के लिए यह सीजन अब तक बेहद खराब रहा है, टीम अब तक 7 में से 6 मैच हार चुकी है। आरसीबी को अब तक सिर्फ एक ही जीत मिली है। टीम प्वाइंट टेबल में सबसे निचले 10वें स्थान पर है. यहां से एक और हार आरसीबी को प्लेऑफ से बाहर कर सकती है।

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups