MI vs RCB: पहले 6 मैचों के बाद मिली हार...फाफ डु प्लेसिस नाराज, क्या बोले आरसीबी कप्तान?

Fri, Apr 12, 2024, 11:46

Source : Hamara Mahanagar Desk

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (Indian Premier League 2024) में खराब शुरुआत के बाद मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) जीत की राह पर लौट आई है। आईपीएल के 25वें (25th match of IPL) मैच में मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 7 विकेट से हरा दिया। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 196 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और ईशान किशन ने मुंबई इंडियंस को तूफानी शुरुआत दी। रोहित और किशन ने 101 रनों की बेहतरीन और विस्फोटक साझेदारी की।  इशान किशन ने 23 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और उन्होंने 34 गेंदों में 69 रन बनाए। रोहित ने 24 गेंदों में 38 रन बनाए. सूर्यकुमार यादव ने आक्रामक खेलकर मुंबई इंडियंस की जीत सुनिश्चित की। सूर्यकुमार ने 273 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 19 गेंदों पर 52 रन बनाए।  इसमें उन्होंने 4 छक्के और 5 चौके लगाए। 

मुंबई इंडियंस से हार के बाद फाफ डु प्लेसिस ने क्या कहा?
आरसीबी की हार के बाद कप्तान फाफ डु प्लेसिस (Faf du Plessis) गुस्से में दिखे. उन्होंने इस मैच में मिली हार की वजह पर भी चिंता जताई। मुंबई इंडियंस से मिली करारी हार के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने माना है कि उनकी टीम की गेंदबाजी कमजोर है। उन्होंने कहा कि उनके गेंदबाजों के पास अन्य टीमों जितने हथियार नहीं हैं। कमजोर गेंदबाजी के कारण आरसीबी के बल्लेबाजों को जीत की संभावना के लिए अधिक रन बनाने की जरूरत है। फाफ ने कहा, "गेंदबाजी के मामले में हम शुरुआत में थोड़े धीमे थे। हमें पावरप्ले में ही विपक्षी टीम के दो-तीन विकेट लेने की रणनीति बनानी होगी।"

250 से अधिक स्कोर होना चाहिए
मुंबई के खिलाफ खेले गए मैच में आरसीबी ने 196 रन का स्कोर बनाया, जिसे मुंबई ने 27 गेंद शेष रहते आसानी से हासिल कर लिया। इस पर फाफ ने कहा, "फिलहाल, बल्लेबाजी के नजरिए से ऐसा लग रहा है कि हमें 250 से ज्यादा का स्कोर बनाना होगा, तभी हमारे पास जीतने का मौका है। गेंदबाजी में हमारे पास उतने हथियार नहीं हैं। यह महत्वपूर्ण है कि वे अपने फॉर्म और आत्मविश्वास का उपयोग करें, जितना अधिक हम रन बनाएंगे, उतना ही हमें प्रतिस्पर्धा में बने रहने में मदद मिलेगी।

फाफ डु प्लेसिस ने की मुंबई की तारीफ
उन्होंने कहा, "मुंबई के खिलाड़ियों ने जिस तरह से बल्लेबाजी की, उसे श्रेय दिया जाना चाहिए। उन्होंने हमारे गेंदबाजों पर काफी दबाव डाला। उन्होंने हमारे गेंदबाजों से काफी गलतियां कराईं, खासकर पावरप्ले में।"

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups