भोपाल: भारतीय जनता पार्टी के आज स्थापना दिवस पर पार्टी की प्रदेश इकाई का एक लाख से ज्यादा लोगों को पार्टी में शामिल करने का लक्ष्य है।पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा (Vishnudutt Sharma) ने इस बारे में संवाददाताओं को जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी अपने स्थापना दिवस पर एक लाख लोगों को पार्टी में शामिल करेगी।
राज्य में पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव के बाद से ही कांग्रेस के बहुत से दिग्गज भाजपा (Bharatiya Janata Party) में शामिल होते जा रहे हैं। इसके पहले कांग्रेस से जुड़े पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, पूर्व विधायक संजय शुक्ला, विशाल पटेल, अंतर सिंह दरबार और अरुणोदय चौबे समेत कई लोग भाजपा में शामिल हो चुके हैं।
वहीं भाजपा लगातार पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के गृह क्षेत्र छिंदवाड़ा से भी कांग्रेस के लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाने में सफल हो रही है। इसी क्रम में पिछले दिनों अमरवाड़ा के कांग्रेस विधायक कमलेश शाह, छिंदवाड़ा महापौर विक्रम अहाके और चौरई के पूर्व विधायक गंभीर सिंह ने भी कांग्रेस को अलविदा कह कर भाजपा का दामन थाम लिया।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Apr 06 , 2024, 10:20 AM