देहरादून। भारतीय जनता पार्टी (BJP) अध्यक्ष जेपी नड्डा (President JP Nadda) आगामी लोकसभा चुनाव (Lok Sabha elections) में जनता का समर्थन पाने के लिये गुरुवार और शुक्रवार को उत्तराखंड में जनसभा, रोड शो तथा जनसंवाद करेंगे। नड्डा आज अल्मोड़ा लोकसभा (Almora Lok Sabha) के अंतर्गत, पिथौरागढ़ के देव सिंह ग्राउंड में दोपहर 12 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद, वह अपराह्न तीन बजे देहरादून के विकासनगर में बाजार चौक में जनसभा के माध्यम से पार्टी उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार करेंगे। जनसभा के बाद, वह अपराह्न 04:30 बजे देहरादून में टिहरी लोकसभा (Tehri Lok Sabha) की कोर कमेटी बैठक में शामिल होंगे।
भाजपा अध्यक्ष अपने प्रवास के दूसरे दिन शुक्रवार सुबह 10.50 बजे हरिद्वार स्थित माया देवी मंदिर आश्रम प्रांगण में साधु-संतों के साथ संवाद कर संतों का आशीर्वाद लेंगे। बाद में, वह दोपहर 12:20 बजे हरिद्वार शहर में रोड शो में शामिल होंगे। इसी दौरान वह गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारियों के साथ त्रिदेव सम्मेलन में भी शामिल होंगे। सम्मेलन में जिला, मंडल शक्ति केंद्र और बूथवार करीब 14 हजार से अधिक कार्यकर्ता जुटेंगे। इन सभी को श्री नड्डा जीत का मंत्र देंगे।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Apr 04 , 2024, 01:04 AM