भुवनेश्वर, 31 मार्च (वार्ता)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) (bjp) ने ओडिशा (Odisha) के शेष तीन लोकसभा सीटों (Lok Sabha seats) के लिए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है।
भाजपा ने शनिवार को कटक लोकसभा सीट के लिए भर्तुहरि महताब के नाम की घोषणा की, जाजपुर संसदीय क्षेत्र से रबींद्र कुमार बेहरा और कंधमाल लोकसभा सीट से सुकांत कुमार पाणिग्रही को उम्मीदवार बनाया।
इसके साथ ही भाजपा ने ओडिशा की सभी 21 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं और सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) ने 15 लोकसभा सीटों के लिए नामों की घोषणा कर दी है जबकि कांग्रेस ने अभी तक लोकसभा के लिए किसी नाम की घोषणा नहीं की है।
छह बार के सांसद श्री महताब ने 22 मार्च को बीजद की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था और पिछले 28 मार्च को भाजपा में शामिल हो गए थे। प्रतिष्ठित कटक सीट पर उनका मुकाबला बीजद के संतरूप मिश्रा से है।
राष्ट्रीय सूचना केंद्र के पूर्व वरिष्ठ निदेशक रवीन्द्र बेहरा जाजपुर में बीजद के मौजूदा सांसद सर्मिष्टा सेठी का सामना करेंगे और सुकांत पाणिग्रही कंधमाल में मौजूदा बीजद सांसद अच्युता सामंत का सामना करेंगे। श्री पाणिग्रही ने 2014 का लोकसभा चुनाव कंधमाल से लड़ा था लेकिन बीजद के अच्युता सामंत से हार गए थे।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Mar 31 , 2024, 02:16 AM