Bihar : बिहार में प्रथम चरण की दो सीट के विजेता चुनावी संग्राम से बाहर

Sun, Mar 31 , 2024, 12:52 PM

Source : Uni India

पटना 31 मार्च (वार्ता)। बिहार में प्रथम चरण में होने वाले लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) में चार सीटों में से दो सीट गया (सु) और नवादा के विजेता इस बार के चुनावी संग्राम से बाहर हैं।
बिहार में प्रथम चरण में चार सीट गया (सु), औरंगाबाद, नवादा और जमुई (सु.), के लिए मतदान 19 अप्रैल 2024 को होगा। इनमें दो सीट गया (सु) और नवादा सीट से विजयी राजनेता इस बार के चुनावी संग्राम से बाहर हैं।
वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल जनता दल यूनाईटेड (जदयू) प्रत्याशी विजय कुमार मांझी ने हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के उम्मीदवार महागठबंधन के प्रत्याशी जीतनराम मांझी को पराजित किया था। वर्ष 2024 के चुनाव में श्री मांझी महागठंधन छोड़कर राजग में शामिल हो गये हैं। राजग के घटक दलों के बीच सीटों के तालमेल में गया (सु) सीट इस बार पूर्व मुख्यमंत्री श्री मांझी की पार्टी (हम) को दे दी गई है। इस तरह से वर्ष 2019 में जदयू के टिकट पर विजयी विजय कुमार मांझी इस बार के चुनावी संग्राम से बाहर हैं। गया (सु) सीट पर (इंडी गठबंधन) में शामिल राजद प्रत्याशी और बोधगया के विधायक कुमार सर्वजीत का मुकाबला हम प्रमुख और इमामगंज के विधायक जीतनराम मांझी से है। गया (सु) इस बार के लोकसभा चुनाव में एकमात्र सीट है, जहां दो विधायक जीतन राम मांझी और कुमार सर्वजीत के बीच मुकाबला होगा।
नवादा सीट से चंदन सिंह ने वर्ष 2019 के चुनाव में राजग के घटक दल लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के टिकट पर जीत हासिल की थी। श्री सिंह ने राजद प्रत्याशी और पूर्व बाहुबली विधायक राजवल्लभ यादव की पत्नी विभा देवी को पराजित किया था। लोजपा में टूट के बाद चंदन सिंह अपने बड़े भाई सूरजभान सिंह के साथ पशुपति कुमार पारस के खेमे में शामिल हो गये थे। कुछ दिन पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (आरएलजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति पारस ने सीट बंटवारे को लेकर राजग का दामन छोड़ दिया था। इस बार के चुनाव में चंदन सिंह चुनावी रेस से बाहर हो गये हैं।
राजग में सीटों में तालमेल के तहत लोजपा के कोटे से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के हिस्से में आई नवादा सीट पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री सी.पी.ठाकुर के पुत्र और राज्यसभा सासंद विवेक ठाकुर उम्मीदवार हैं। विवेक ठाकुर पहली बार लोकसभा के चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। वहीं, महागठंबंधन में शमिल राजद ने श्रवण कुशवाहा को उम्मीदवार बनाया है।श्रवण कुशवाहा पूर्व में गोविंदपुर विधानसभा क्षेत्र और साथ ही स्थानीय निकाय क्षेत्र से विधान परिषद का भी चुनाव लड़ चुके हैं। श्रवण कुशवाहा भी लोकसभा चुनाव में पहली बार अपनी किस्मत आजमाएंगे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
 Massive Fire Breaks : कोलकाता में लालबाजार के पास एक गोदाम में लगी  भीषण आग ! आसपास के इलाकों में धुएं का अंबार 
राहुल पर फिर बिफरे केशव प्रसाद मौर्या, कहा- राहुल हैं कांग्रेस के बहादुरशाह ज़फ़र! पूरी पार्टी निपटा कर ही दम लेंगे ; अखिलेश पर भी साधा निशाना 
Bihar Election 2025 Phase 1 Voting: सुबह 11 बजे तक 27.65% मतदान दर्ज, मैथिली ठाकुर अलीनगर के मतदान केंद्रों का दौरा करती हुईं आईं नजर
PM Modi’s Message To Bihar’s Voters: पहले चरण का मतदान जारी, पहले मतदान, फिर जलपान!  बिहार में पहली बार वोट देने वालों के लिए प्रधानमंत्री मोदी का संदेश
Super Moon : आसमान में रात भर दिखेंगे चमत्कार, चाँद के साथ होंगी अजीबोगरीब चीज़ें; आप भी 'इस' समय देखेंगे सब कुछ!

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups