अर्चना पाटिल के आने से मराठवाड़ा में भाजपा होगी मजबूत -देवेंद्र फडणवीस
महानगर संवाददाता
मुंबई। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के तारीखों का ऐलान हो चुका है.देश की प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस पार्टी झटका लग रहा है. एक के बाद एक नेता पार्टी छोड़कर जा रहे है.इसी कड़ी में पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता शिवराज पाटिल चाकुरकर की बहू डॉ.अर्चना पाटिल (Archana Patil) शनिवार को भाजपा में शामिल हुई. उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस(Devendra Fadnavis), केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री डॉ. भागवत कराड, प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले (Chandrashekhar Bawankule) की उपस्थिति में भाजपा में प्रवेश किया। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री फड़णवीस ने कहा कि अर्चना पाटिल के भाजपा में शामिल होने पर मराठवाड़ा में भाजपा मजबूत होगी। पिछले 10 वर्षों से प्रधानमंत्री मोदी जिस तरह से देश के विकास को आगे बढ़ा रहे हैं, उससे प्रभावित होकर डॉ.अर्चना ने सामाजिक क्षेत्र से राजनीतिक क्षेत्र में आने का और भाजपा में शामिल होने का फैसला किया है। माना जाता है कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता शिवराज चाकूरकर, एक ईमानदार और मूल्य-उन्मुख राजनीतिज्ञ जाने जाते हैं ,उनकी समृद्ध विरासत को भाजपा में अर्चना अपने काम से आगे बढ़ाये । उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि डॉ.अर्चना पाटिल के प्रवेश के कारण भाजपा उम्मीदवार सुधाकर श्रृंगारे लातूर लोकसभा क्षेत्र में भारी मार्जिन से जीतेंगे। अर्चना पाटिल के साथ -साथ के 8 बार के नगरसेवक और 7 बार के महापौर निटूरे ने भी भाजपा में प्रवेश किया इस पर फडणवीस ने कहा कि पार्टी को एक अनुभवी, परिपक्व नेतृत्व मिला है भाजपा में शामिल होने के बाद डॉ.अर्चना पाटिल ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज देश विकासशील से विकसित देश की ओर तेजी से और साधारण सफर पर है। मोदी जी ने नारी शक्ति वंदन विधेयक पारित कर महिलाओं का सम्मान बरकरार रखा। महिला आरक्षण कानून पारित होने के बाद हमने भाजपा में शामिल होने का फैसला किया। जाति, धर्म और पंथ से परे समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति का विकास मोदी का जुनून है और हम उनका समर्थन करना चाहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा नेतृत्व जो भी जिम्मेदारी देंगे उसे ईमानदारी और जिम्मेदारी से हम निभाएंगे। इस अवसर पर लातूर महायुति उम्मीदवार सांसद सुधाकर श्रृंगारे, विधायक संभाजी पाटील निलंगेकर, विधायक अभिमन्यु पवार, विधायक राणा जगजीत सिंह पाटिल, पूर्व विधायक सुधाकर भालेराव, भाजपा प्रदेश महासचिव संजय केनेकर, विक्रांत पाटिल, माधवी नाईक, प्रदेश प्रवक्ता गणेश हाके, बसवराज पाटिल आदि उपस्थित थे।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Mar 30 , 2024, 09:47 AM