50 देशों से आये से लाखों लोगों ने अश्वमेध महायज्ञ में किया प्रतिभाग

नवी मुंबई। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज के मार्गदर्शन में अश्वमेध महायज्ञ (Ashwamedha Mahayagya) के दूसरा दिन का आरंभ विशिष्ट वैदिक मंत्रों संग देव आवाहन से हुआ। पर्यावरण संरक्षण, नारी सशक्तिकरण, नशा मुक्ति विश्व, मानव कल्याण, सहयोग-संगठन और सशक्त राष्ट्र निर्माण के संकल्प को पूरा करने के उद्देश्य से भारत सहित 50 देशों से आये करोड़ों /साधको ने 1008 हवन कुण्ड के महानुष्ठान अश्वमेध महायज्ञ में प्रत्यक्ष प्रतिभाग लिया। इस दौरान भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने सपत्नीक महायज्ञ में प्रतिभाग किया और हवन कुंड (Havan Kund) में आहुति डाली। उनके साथ भाजपा राष्ट्रीय संगठन मंत्री शिवप्रकाश , महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, कला एवं संस्कृति मंत्री सुधीर मुनगंटीवार न, कौशल एवं रोजगार केबीनेट मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा(Mangal Prabhat Lodha), महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावन कुड़े, भाजपा मुंबई महानगर अध्यक्ष आशीष शेलार, बॉलीवुड गीतकार समीर, गायक शंकर महादेवन, संगीत एवं गायक हिमेश रेशमिया और टीवी सीरियल महाभारत में भगवान लक्ष्मण की भूमिका निभाने वाले अभिनेता सुनील लहरी सहित बड़ी संख्या में अन्य गणमान्य अतिथियों ने भी आहुति डाली। वैदिक मंत्र व गायत्री मंत्र के लगातार हो रहे उच्चारण से वातावरण भक्तिमय हो गया है। बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें बच्चे बूढ़े और महिला व पुरुष सभी शामिल है। विश्व गुरु भारत हो, चलो कुछ जतन करें के संगीतमय जयघोष के मध्य इन दिनों महानगरी मुंबई में धर्म-आध्यात्म की पावन सरिता बह रही है। पूरा शहर वासंती उल्लास से सराबोर है। मानों मायानगरी का कोना-कोना अखिल विश्व गायत्री परिवार (All World Gayatri Family) के आध्यात्मिकता और सामाजिक सरोकार के संकल्प को पूर्ण करने में अपनी आहुति दे रहा है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Feb 22 , 2024, 08:37 AM