नयी दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर हमला करते हुए आज कहा कि उनकी सोच नफरती है और वह राष्ट्रपिता महात्मा गांधी (father of the Nation Mahatma Gandhi) के विचारों को मिटा या हरा नहीं सकती।
गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyaya Yatra)के दौरान उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गांधी जी के विचारों के प्रसार के लिए बने 'सर्व सेवा संघ' में जाकर वहां लोगों से बात की, जहां उन्हें बताया गया कि गांधी जी के विचारों को रौंदने के लिए बुलडोजर चलाकर सर्व सेवा संघ में रखी बापू की किताबों और तस्वीरों को कैसे बाहर फेंका गया है।
गांधी ने बताया, "आज 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के दौरान वाराणसी के 'सर्व सेवा संघ' के सामने रुककर लोगों से बात की। बापू के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए बने इस 'सर्व सेवा संघ' को दमन और तानाशाही के मद में अंधी हो चुकी भाजपा सरकार के नफरती बुलडोजर ने यहां भी रौंदा, दुर्लभ तस्वीरों और किताबों को बाहर फेंका गया।"
उन्होंने कहा, "लेकिन वे भूल गए कि 'गांधी' एक सोच हैं और सामाजिक न्याय का विचार हैं। जीवन जीने का आदर्श तरीका हैं। हिंदुस्तान की आत्मा में गांधी हैं। यह देश गांधी की विचारधारा से ही चलता है और हमेशा चलता रहेगा। भाजपा-आरएसएस की नफरती सोच इसे कभी नहीं हरा सकती।"
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Feb 17 , 2024, 01:41 AM