Attack on Democracy: ‘कांग्रेस के बैंक खाते सील करना लोकतंत्र पर हमला’

Fri, Feb 16 , 2024, 02:27 AM

Source : Uni India

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे (Mallikarjun Kharge) तथा पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने पार्टी के बैंक खाते सील करने की कार्रवाई को लोकतंत्र पर गहरा आघात करार (deep blow to democracy) देते हुए कहा है कि पार्टी देश में बहुदलीय व्यवस्था को बरकरार रखने के लिए सड़कों पर उतर कर संघर्ष करेगी। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मोदी सरकार (Modi government) की इस असंवैधानिक कार्रवाई से कांग्रेस डरने वाली नहीं है और पार्टी अपने अधिकारों के लिए कानूनी विकल्पों का इस्तेमाल कर सड़कों पर उतरेगी और जनता की अदालत में मोदी सरकार की तानाशाही का खुलासा करेगी।

खडगे ने कहा, “सत्ता के नशे में चूर मोदी सरकार ने लोकसभा चुनाव (Lok Sabha elections) के ठीक पहले देश की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी कांग्रेस (opposition party, Congress) के बैंक खाते फ्रीज़ कर दिए है। ये लोकतंत्र पर गहरा आघात है। भाजपा ने जो असंवैधानिक धन इकट्ठा किया है, उसका इस्तेमाल वे चुनाव में करेंगे, लेकिन हमने क्राउडफंडिंग के जरिए जो पैसा इकट्ठा किया है, उसे सील कर दिया जाएगा। इसीलिए हमने कहा है कि भविष्य में कोई चुनाव नहीं होंगे।”

उन्होंने कहा, “हम न्यायपालिका से अपील करते हैं कि इस देश में बहु दलीय व्यवस्था को बचाएं और भारत के लोकतंत्र को सुरक्षित करें। हम सडकों पर उतरेंगे और इस अन्याय व तानाशाही के ख़िलाफ़ पुरज़ोर तरह से लड़ेंगे।”  गांधी ने इसे लोकतंत्र पर हमला बताते हुए कहा, “डरो मत मोदी जी, कांग्रेस धन की ताकत का नहीं, जन की ताकत का नाम है। हम तानाशाही के सामने न कभी झुके हैं, न झुकेंगे। भारत के लोकतंत्र की रक्षा के लिए हर कांग्रेस कार्यकर्ता जी जान से लड़ेगा।”

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
 Massive Fire Breaks : कोलकाता में लालबाजार के पास एक गोदाम में लगी  भीषण आग ! आसपास के इलाकों में धुएं का अंबार 
राहुल पर फिर बिफरे केशव प्रसाद मौर्या, कहा- राहुल हैं कांग्रेस के बहादुरशाह ज़फ़र! पूरी पार्टी निपटा कर ही दम लेंगे ; अखिलेश पर भी साधा निशाना 
Bihar Election 2025 Phase 1 Voting: सुबह 11 बजे तक 27.65% मतदान दर्ज, मैथिली ठाकुर अलीनगर के मतदान केंद्रों का दौरा करती हुईं आईं नजर
PM Modi’s Message To Bihar’s Voters: पहले चरण का मतदान जारी, पहले मतदान, फिर जलपान!  बिहार में पहली बार वोट देने वालों के लिए प्रधानमंत्री मोदी का संदेश
Super Moon : आसमान में रात भर दिखेंगे चमत्कार, चाँद के साथ होंगी अजीबोगरीब चीज़ें; आप भी 'इस' समय देखेंगे सब कुछ!

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups