प्रमुख विपक्षी दल के बैंक खाते फ्रीज़ कर सरकार ने की लोकतंत्र पर तालाबंदी: कांग्रेस

Fri, Feb 16 , 2024, 01:35 AM

Source : Uni India

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने पार्टी के बैंक खाते (bank accounts) सील होने पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि सरकार ने उसके खाते सील करके दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र (bank accounts) पर बेड़ियां लगा दी है। कांग्रेस कोषाध्यक्ष अजय माकन (Congress Treasurer Ajay Maken) ने शुक्रवार को यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में बताया कि दो दिन पहले कांग्रेस तथा युवा कांग्रेस के बैंक खाते सील कर दिए हैं और इन खातों में चेक जमा करने तथा पैसे निकालने (checks and withdrawing money) पर पाबंदी लगा दी गयी है।

 माकन ने कहा, “हिंदुस्तान में लोकतंत्र पूरी तरह से खत्म हो चुका है। देश की मुख्य विपक्षी पार्टी के सारे अकाउंट्स फ्रीज कर दिए गए हैं। कांग्रेस के अकाउंट पर तालाबंदी कर दी गई है। ये कांग्रेस पार्टी के अकाउंट्स फ्रीज नहीं हुए देश का लोकतंत्र फ्रीज हो गया है।”

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार (Modi government) ने सोच समझ कर यह कदम आम चुनाव की घोषणा होने से महज दो सप्ताह पहले उठाया है। यह मामला पांच साल पहले का है, जब पार्टी को आयकर जमा करने में कुछ दिनों की देर हो गई थी और उसकी एवज में 210 करोड रुपए आयकर के रूप में मांगते हुए पार्टी के बैंक खाते सील कर दिए है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि चुनाव की घोषणा से ठीक पहले प्रमुख विपक्षी दल के बैंक खाते सील करके सरकार देश में लोकतंत्र की हत्या कर दी है और जाता दिया है कि भाजपा सरकार देश में एक पार्टी की शासन व्यवस्था कायम करना चाहती है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस तथा युवा कांग्रेस के जिन खातों को सील किया गया है उनमे 25 करोड़ से भी कम वह पैसा है जिसे क्राउड फंडिंग के जरिए एकत्र किया गया है। उनका कहना था कि इस राशि मे 95 प्रतिशत पैसा 100, 200 रुपए के संग्रहण से आया है। दुख की बात यह है कि युवा कांग्रेस के खाते में मेंबरशिप का जमा पैसा है जबकि दूसरी तरफ भाजपा के खाते में कॉर्पोरेटरों द्वारा बॉन्ड से जमा वह पैसा है जिसे उच्चतम न्यायालय ने असंवैधानिक करार दिया है। फिर भी उसके खाते चल रहे हैं। यह लोकतंत्र की हत्या और देश में डेमोक्रेसी को खत्म करने की साजिश है।

माकन ने कहा कि भाजपा सरकार की यह कार्रवाई बताती है कि वह लोकतंत्र को खत्म कर एक पार्टी सिस्टम चलाना चाहती है। वह विपक्षी दलों के बैंक खातों को सील कर लोकतंत्र को बेड़ियों में जकड़ कर लोकतंत्र की तालाबंदी कर रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने इस बारे में शिकायत दर्ज कर दी है और अब सड़कों पर उतरकर इसका विरोध किया जाएगा।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
 Massive Fire Breaks : कोलकाता में लालबाजार के पास एक गोदाम में लगी  भीषण आग ! आसपास के इलाकों में धुएं का अंबार 
राहुल पर फिर बिफरे केशव प्रसाद मौर्या, कहा- राहुल हैं कांग्रेस के बहादुरशाह ज़फ़र! पूरी पार्टी निपटा कर ही दम लेंगे ; अखिलेश पर भी साधा निशाना 
Bihar Election 2025 Phase 1 Voting: सुबह 11 बजे तक 27.65% मतदान दर्ज, मैथिली ठाकुर अलीनगर के मतदान केंद्रों का दौरा करती हुईं आईं नजर
PM Modi’s Message To Bihar’s Voters: पहले चरण का मतदान जारी, पहले मतदान, फिर जलपान!  बिहार में पहली बार वोट देने वालों के लिए प्रधानमंत्री मोदी का संदेश
Super Moon : आसमान में रात भर दिखेंगे चमत्कार, चाँद के साथ होंगी अजीबोगरीब चीज़ें; आप भी 'इस' समय देखेंगे सब कुछ!

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups