B J P : लोकसभा चुनावों के लिये कार्ययोजना तय करेगी भाजपा

Wed, Feb 14 , 2024, 07:54 AM

Source : Uni India

नयी दिल्ली 14 फरवरी (वार्ता)। भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) 17 एवं 18 फरवरी को होने वाली राष्ट्रीय परिषद की बैठक में आगामी लोकसभा चुनावों में 370 सीटों पर विजय प्राप्त करने के लिये कार्ययोजना तय की जायेगी और इसके लिये ज़मीनी स्तर तक कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय की जायेगी। राजधानी के नवनिर्मित भारत मंडपम (Bharat Mandapam) में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय परिषद की बैठक में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारी समिति के सदस्य, राष्ट्रीय परिषद के सदस्य, सांसद (राज्य सभा और लोक सभा), विधायक, विधान परिषद सदस्य, पूर्व सांसद, मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी, कोर समिति, अनुशासन समिति, वित्त समिति- चुनाव समिति के सदस्य इसमें हिस्सा लेंगे। इसके अलावा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, लोकसभा क्लस्टर प्रभारी लोकसभा प्रभारी एवं लोकसभा संयोजक, लोकसभा विस्तारक, राष्ट्रीय प्रवक्ता, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता, प्रदेश मीडिया संयोजक, प्रदेश सोशल मीडिया-आईटी संयोजक, मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष एवं महासचिव, सभी प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक को भी बुलाया गया है। बैठक में जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, नगर निगमों, नगर पालिकाओं, नगर पंचायतों के अध्यक्ष/ उपाध्यक्ष, जिला पंचायतों के अध्यक्ष/उपाध्यक्ष, राज्य स्तरीय बोर्डों एवं निगमों के अध्यक्ष/उपाध्यक्ष शामिल होंगे। सूत्रों के अनुसार राष्ट्रीय परिषद की बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi), राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी समेत वरिष्ठ पार्टी नेताओं का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। राष्ट्रीय अधिवेशन की बैठक की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नड्डा करेंगे। श्री मोदी समापन सत्र को संबोधित करेंगे। सूत्रों ने कहा कि कार्यकर्ताओं को बताया जायेगा कि केंद्र और राज्य में सरकारें शानदार काम रही हैं और इसे देखते हुए बैठक को लेकर पार्टी में जबरदस्त उत्साह है। उन्होंने कहा कि इसमें लोक सभा चुनाव के लिए पार्टी मशीनरी को तैयार किया जायेगा। लोकसभा के चुनावों के लिये तय रणनीति को सभी प्रदेश, बूथ लेवल तक अमलीजामा पहनाने की कार्ययोजना बनेगी। इसके साथ ही प्रदेश से लेकर जिले, मंडल, बूथ एवं पन्ना इकाइयों तक के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर प्रचार करने एवं एक एक वोट जुटाने की रणनीति समझायी जायेगी। इस दो दिवसीय बैठक में पहले दिन राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक होगी और दूसरे दिन सभी राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों की बैठक होगी। रजिस्ट्रेशन और दोपहर का भोजन 17 फरवरी को पूर्वाह्न 11 बजे शुरू होगा। उद्घाटन सत्र दोपहर तीन बजे शुरू होगा। राष्ट्रीय अधिवेशन की बैठक 18 फरवरी को दोपहर बाद दो बजे श्री मोदी के समापन भाषण के साथ समाप्त होगी। इसके अलावा बैठक में केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार की दस साल की उपलब्धियों पर एक प्रस्ताव पारित किया जायेगा। राम मंदिर, अनुच्छेद 370 जैसे मुद्दों पर वादे पूरे करने पर भी मोदी सरकार के लिये एक धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया जायेगा।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
 Massive Fire Breaks : कोलकाता में लालबाजार के पास एक गोदाम में लगी  भीषण आग ! आसपास के इलाकों में धुएं का अंबार 
राहुल पर फिर बिफरे केशव प्रसाद मौर्या, कहा- राहुल हैं कांग्रेस के बहादुरशाह ज़फ़र! पूरी पार्टी निपटा कर ही दम लेंगे ; अखिलेश पर भी साधा निशाना 
Bihar Election 2025 Phase 1 Voting: सुबह 11 बजे तक 27.65% मतदान दर्ज, मैथिली ठाकुर अलीनगर के मतदान केंद्रों का दौरा करती हुईं आईं नजर
PM Modi’s Message To Bihar’s Voters: पहले चरण का मतदान जारी, पहले मतदान, फिर जलपान!  बिहार में पहली बार वोट देने वालों के लिए प्रधानमंत्री मोदी का संदेश
Super Moon : आसमान में रात भर दिखेंगे चमत्कार, चाँद के साथ होंगी अजीबोगरीब चीज़ें; आप भी 'इस' समय देखेंगे सब कुछ!

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups