नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा (Jagat Prakash Nadda) गुजरात से राज्य सभा के सदस्य बनेंगे जबकि मंगलवार को कांग्रेस से भाजपा (BJP from Congress) में शामिल होने वाले महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण (Ashok Chavan) महाराष्ट्र से उम्मीदवार बनाए गए हैं। भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) ने गुजरात और महाराष्ट्र से राज्यसभा उम्मीदवारों की नई लिस्ट जारी कर दी है। (BJP's list)
आपको बता दें कि नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 15 फरवरी है जबकि नामांकन पत्रों की जांच 16 फरवरी को होगी। उम्मीदवार 20 फरवरी तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। यदि आवश्यक हुआ तो 27 फरवरी को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा और उसी दिन शाम पांच बजे से मतगणना होगी।
भाजपा के महासचिव अरुण सिंह (Arun Singh) ने आज यहां एक विज्ञप्ति में महाराष्ट्र और गुजरात के कुल सात उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। गुजरात से श्री नड्डा के अलावा गोविंद भाई ढोलकिया, मयंक भाई नायक और जसवंत सिंह सलाम सिंह परमार तथा महाराष्ट्र से श्री चव्हाण के अलावा श्रीमती मेधा कुलकर्णी और डॉ. अजीत गोपछड़े को राज्य सभा उम्मीदवार बनाया गया है।
बता दें कि गोविंदभाई ढोलकिया 11 करोड़ रुपये की राशि अयोध्या में मंदिर निर्माण के लिए दान की है। गोविंदभाई ढोलकिया डायमंड कंपनी श्रीरामकृष्णा एक्सपोर्ट्स के फाउंडर हैं। डायमंड के क्षेत्र में इनकी कंपनी एक जाना-पहचाना नाम है। गोविंदभाई ढोलकिया लंबे समय से आरएसएस से जुड़े रहे हैं।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Feb 14 , 2024, 02:55 AM