Aaj Ka Rashifal (24-1-2024): भाग्य से सभी क्षेत्रों में सकारात्मक परिणाम पाएंगे, जानें आज का राशिफल 

Wed, Jan 24, 2024, 09:48

Source : Hamara Mahanagar Desk

Astrology. आपकी राशि में दसवें भाव में बुधादित्य और आदित्य मंगल योग प्रभावकारी रहने वाला है। जिसका फायदा राजनीति से जुड़े जातकों को मिलेगा। आज का दिन वृषभ मिथुन और कन्या राशि के जातकों के लिए विशेष रूप से शुभ और लाभप्रद रहने वाला है।लक्ष्य के प्रति समर्पण बना रहेगा। आपका राजनीति में प्रभाव बढ़ेगा। आलस्य का त्याग करेंगे, व्यर्थ चर्चाओं से बचेंगे। साथ ही आपका समाज में प्रभाव बढ़ेगा। लोगों के बीच आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।
मेष
कोई पुराना कर्ज आपको तनाव दे सकता है। नौकरीपेशा लोग अपने काम पर फोकस करें, ऑफिस में परेशानी हो सकती है। आपको आज शांति और संयम से काम लेना होगा। किसी से विवाद हो सकता है। मानसिक तनाव बढ़ेगा। मौसमी बीमारियों से बचाव का ध्यान रखें और खान-पान संयमित रखें। आज कुछ नए संपर्क भी बनने वाले हैं। अविवाहित लोगों के विवाह की बात आगे बढ़ेगी।
वृष
 घर परिवार में खुशी बढ़ेगी. निजी संबंधों को मजबूती मिलेगी. परिजनों के साथ सुख बांटेंगे. नवीन रिश्तों को बल मिलेगा. महत्वपूर्ण प्रस्ताव समर्थन पाएंगे. विविध मामले हल होंगे. संरक्षण पर ध्यान देंगे. मान सम्मान में वृद्धि होगी. घर परिवार में शुभता रहेगी.  
मिथुन 
मिथुन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि व्यापार में आपको अचानक धन लाभ मिलेगा। आपको अपने पार्टनर से सहयोग मिल सकता है। पार्टनर का सुझाव आपके लिए महत्वपूर्ण हो सकता है, इनकी बातों और सलाह पर ध्यान दें। रुका हुआ पैसा भी आपको वापस मिल सकता है।
कर्क 
फरवरी के महीने में ग्रहों की स्थिति के बीच कर्क राशि के जातकों के सम्मान में वृद्धि होगी। साथ ही आज आपको किसी सरकारी क्षेत्र में लाभ और सफलता मिलेगी। इस महीने किया गया निवेश आपको सफलता दिलाएगा। इसलिए इस दौरान आप जो लोग नौकरी में बदलाव के लिए प्रयास कर रहे हैं उनके प्रयास इस महीने सफल होंगे। नौकरी में आपको पूरा मान सम्मान भी मिलेगा।
सिंह
 आर्थिक गतिविधियों से संबंधित महत्वपूर्ण कार्यां में तेजी दिखाएंगे। हितलाभ बढ़ाने का प्रयास रखेंगे। उल्लेखनीय मामले पक्ष में बनेंगे। व्यवसायिक योजनाएं फलेंगी। अधिकारियों से भेंट होगी. परीक्षा प्रतिस्पर्धा में अच्छा करेंगे,आकर्षक प्रस्ताव मिलेंगे। 
कन्या 
कन्या राशि के लिए सितारे बताते हैं कि आपको आज परिवार से पूरा सहयोग और लाभ मिलेगा। घर परिवार में आनंद और खुशी का माहौल रहेगा और सभी सदस्य एक दूसरे के साथ सहयोगपूर्ण व्यवहार करेंगे। आज आपको करियर और निवेश के क्षेत्र में कुछ नए और बेहतरीन मौके मिल सकते हैं। आपको पैसों और परिवार की स्थिति पर पूरा ध्यान देना चाहिए। बीमार लोगों की सेहत में सुधार हो सकता है। 
तुला 
तुला राशि के सितारे बताते हैं कि आज आपको मेहनत का पूरा प्रतिफल मिलेगा। आपकी मनोकामना आज पूरी होगी। पद प्रतिष्ठा का आपको लाभ मिलेगा। आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी। लोगों से अपना काम निकलवाने में आप सफल रहेंगे। दिन आपक सुखद और अच्छा बीतेगा। आज आपका स्वास्थ्य सामान्य रह सकता है।
वृश्चिक 
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। धन संबंधी मामलों में आपको आज संभलकर चलने की जरूरत है। कानूनी मामलों में जोखिम लेना नुकसानदायक हो सकता है। कुछ खास कामों में आपको काफी मेहनत करनी पड़ सकती है। आज किसी आकस्मिक घटना पर तुरंत कोई निर्णय लेने से बचें नहीं तो परेशानी होगी। 
धनु 
धनु राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि शेयर बाजार में सोच-समझकर निवेश करें। आज आप अपने बॉस के साथ अपने संबंधों को लेकर थोड़ा सावधान रहें, बहस और विवाद करने से आपको बचना चाहिए। जो लोग आपके करियर के लिए महत्वपूर्ण हैं, वे आज आपको थोड़ा परेशान कर सकते हैं। कोई खास काम जिसे पूरा करने के लिए आप प्रयासरत हैं उसमें आज सफलता मिलने की बहुत ही कम संभावना रहेगी।
मकर 
मकर राशि के जातकों के लिए आज सितारे कहते हैं कि आपको आर्थिक मामलों में संभलकर चलना होगा, लापरवाही से आपको नुकसान हो सकता है। दिखावे और आडंबर से आपको बचकर रहना चाहिए। परिवार में धन संबंधी मामलों को लेकर कोई चर्चा और मंथन संभव है, अतिरिक्त जिम्मेदारी भी आज आज आपको मिल सकती है। सेहत के मामले में सितारे कमजोर रह सकते हैं।
कुंभ 
कुंभ राशि के जातकों को करियर संबंधी कोई शुभ समाचार आज मिल सकता है। आप शत्रुओं पर हावी रहेंगे। पुराने विवादों को भी सुलझाने का प्रयास करेंगे और स्थिति को आपके पक्ष में रहेगी। नौकरीपेशा जातकों के लिए समय अच्छा है। कुछ उलझे मामले सुलझ सकते हैं। आज नए लोगों से मुलाकात होगी जिससे आपको फायदा मिलेगा। बिजनस में कुछ नया करने में भी आप सफल हो सकते हैं। सेहत के मामले में अपना ध्यान रखें। 
मीन 
मीन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको अपने करियर से जुड़े संवेदनशील फैसले लेने में सावधानी बरतनी होगी। सोच-समझकर निवेश करें। आपके काम में कमियों को निकालकर अधिकारी सवाल कर सकते हैं। दूसरे लोग भी अपने हिस्से का काम आपको दे सकते हैं। आज व्यस्तता और काम की अधिकता की वजह से आपको थकान हो सकती है। 

 

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups