Aaj Ka RAshifal (18-1-2024): कामकाज में लापरवाही न करें, इस समय बहुत अच्छे ऑर्डर भी मिलेंगे; जानें आज का राशिफल

Thu, Jan 18, 2024, 10:17

Source : Hamara Mahanagar Desk

 Astrology. कामकाजी महिलाओं के लिए चुनौती की स्थिति बनेगी। नौकरीपेशा लोग अधिकारियों से न उलझें। लव- पति-पत्नी के बीच आपसी सामंजस्य घर में सुख-शांति बनाकर रखेगा। प्रेम संबंधों में एक दूसरे पर विश्वास बनाकर रखना अति आवश्यक है।
मेष 
 प्रॉपर्टी के खरीद फिरोख्त से संबंधित कोई गतिविधि चल रही है, तो आज यह कार्य आसानी से हल हो जाएगा। साथ ही आपका कोई व्यक्तिगत रुका हुआ कार्य किसी की मध्यस्थता से संपन्न हो जाएगा, जिससे काफी हद तक तनावमुक्त महसूस करेंगे।
वृष
सिर्फ किसी भी परिस्थिति में संतुलित रहने की जरूरत है। अपने योजनाओं को सुचारू रूप से क्रियान्वित करने के लिए अपने विचारों में नकारात्मकता ना उत्पन्न होने दें और साथ ही वाणी व गुस्से पर भी नियंत्रण रखें। क्योंकि कुछ लड़ाई-झगड़े होने जैसी आशंका लग रही है।
मिथुन
 व्यस्तता के बावजूद कुछ समय अपने मन मुताबिक कार्यों के लिए जरूर निकालें इससे आप अपने अन्य कार्यों पर अच्छी तरह फोकस कर पाएंगे और उचित परिणाम हासिल करेंगे। बच्चों की समस्याओं को सुलझाने में भी आपका विशेष योगदान रहेगा।
कर्क 
 व्यवसाय से संबंधित नई जानकारियां मिलेंगी। पार्टनरशिप संबंधी कार्यों में पारदर्शिता बनाकर रखें। इस समय काम की क्वांटिटी के साथ-साथ उसकी क्वालिटी पर भी ध्यान दें। युवाओं को अपने करियर से संबंधित कोई समाचार मिलेगा। सरकारी नौकरी में अपनी क्लाइंट्स के साथ किसी भी तरह के वाद-विवाद में ना पड़े।
सिंह 
 सिंह राशि के लिए कुछ खास ही ग्रह स्थिति बन रही है। किसी विशेष कार्य को पूरा करने की योजना बना रहे हैं तो वह अवश्य ही सफल होगी। संतान की किसी उपलब्धि से मन में सुकून और खुशी रहेगी। मित्रों तथा रिश्तेदारों के साथ मेल-मुलाकात भी होगी।
कन्या 
पारिवारिक अथवा पैतृक संबंधी कोई मसला हल होने से राहत मिलेगी। परंतु वार्तालाप करते समय अपने स्वभाव में मैच्योरिटी बनाए रखें, इससे आपको नए अनुभव भी मिलेंगे। मीडिया अथवा संपर्क सूत्रों के माध्यम से कोई विशेष जानकारी मिलेगी, जो भविष्य में लाभदायक साबित होगी।
तुला 
कोई भी नकारात्मक स्थिति बनने पर घबराने की बजाय उसका समाधान ढूंढे और आत्म मनन करें तो लगेगा कि समस्याएं इतनी बड़ी नहीं है। अपरिचित लोगों पर भरोसा ना करें। किसी भी निर्णय लेने में दिक्कत आए तो घर के वरिष्ठ सदस्यों की सलाह लेना आपके लिए हितकर रहेगा।
वृश्चिक
 अपनी प्रतिभा को जाहिर करने का अनुकूल समय है। किसी भी चुनौती से घबराने की बजाय उसे स्वीकार करना उचित रहेगा। आध्यात्मिक विचारों से आत्मिक खुशी भी मिलेगी। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई में की गई मेहनत के अच्छे परिणाम हासिल होंगे।
धनु 
आपका योजनाबद्ध तरीके से अपने विचारों और कार्यों को व्यवस्थित रखना अपने लक्ष्य को साधने में सहायक रहेगा। आप अपनी बौद्धिक क्षमता के बल पर कुछ ऐसे सकारात्मक परिणाम हासिल करेंगे, जिस से संबंधियों के बीच और घर परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा।
मकर
 व्यवसायिक गतिविधियों पर आपका पूर्ण नियंत्रण रहेगा परंतु अपने व्यवसाय की योजनाएं सीक्रेट रखें। आपकी कोई व्यावसायिक कार्य प्रणाली लीक हो सकती है। राजकीय सेवारत पब्लिक के साथ व्यवहार करते समय सावधानी बरते। स्थान परिवर्तन का भी योग बन रहा है।
कुंभ
 पारिवारिक व्यवस्था बनाए रखने में आज दिन भर व्यस्तता बनी रहेगी। साथ ही आध्यात्मिक तथा रुचि पूर्ण गतिविधियों में भी समय व्यतीत होगा। किसी विशिष्ट व्यक्ति के साथ खास मुद्दे पर विचार विमर्श भी होगा। किसी पॉलिसी आदि में निवेश करने के लिए अनुकूल समय है।
मीन 
 कार्यस्थल पर अपनी उपस्थिति बनाए रखें। अपनी व्यवसायिक गतिविधियों के बारे में किसी के भी समक्ष अपनी योजनाओं को शेयर ना करें। क्योंकि आपकी योजनाओं का कोई नाजायज फायदा उठा सकता है। वर्किंग महिलाएं अपने कार्यों में अधिक सफलता प्राप्त करेंगी।

Latest Updates

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups