कोटा। राजस्थान में विधानसभा आम चुनाव-2023 में कोटा उत्तर से कांग्रेस प्रत्याशी एवं स्वायत शासन मंत्री शांति धारीवाल (Government Minister Shanti Dhariwal) ने दावा करते हुए कहा है कि प्रदेश में इस चुनाव में कांग्रेस स्पष्ट बहुमत (clear majority) के साथ फिर सरकार में आ रही है।
धारीवाल (Shanti Dhariwal) ने आज यहां अपना वोट डालने के बाद मीडिया से बात करते हुए यह दावा किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही ऐसी पार्टी है जिसके समय में सबसे पहले लोगों को वोट का अधिकार मिला और वोट के अधिकार से लोकतंत्र मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि जनता सेवाएं देखकर अपना जनप्रतिनिधि चुनती है और उन्हें पूरी उम्मीद है कि इस बार भी कांग्रेस की सरकार बन रही है।
धारीवाल ने कहा कि उन्होंने हमेशा जनता की समस्याओं के समाधान के लिए काम किया हैं और कोटा उत्तर में ही नहीं कोटा दक्षिण में भी काम किया हैं। उन्होंने कहा कि कोटा उत्तर में 1800 करोड़ के विकास के कार्य कराये गये जबकि कोटा उत्तर मे 1200 करोड़ और लाडपुरा में 800 करोड़ रुपए के विकास के काम कराये गए। उन्होंने कहा कि विकास की मांग कभी समाप्त नहीं होती है और विकास के काम निरंतर जारी रहते है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Nov 25 , 2023, 11:30 AM