जयपुर। राजस्थान में 25 नवंबर को होने वाले विधानसभा आम चुनाव (assembly general elections) में अब तक तीन लाख 24 हजार से अधिक मतदान कार्मिक डाक मतपत्र के जरिए अपने मतदान का उपयोग कर चुके हैं। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि विधानसभा आम चुनाव-2023 (Assembly General Election-2023) की ड्यूटी में लगे कार्मिकों, पुलिस अधिकारियों आदि द्वारा सभी जिलों में बने फेसिलिटेशन सेंटर्स (facilitation centers) पर अब तक तीन 24 हजार 326 मत डाले गए हैं। आज कुल 23,262 मतदान कार्मिकों द्वारा मताधिकार का प्रयोग किया गया।
गुप्ता ने बताया कि प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों एवं अन्य जिलों में चुनाव कार्य में नियुक्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए डाक मतपत्र से मतदान करने के लिए फेसिलिटेशन सेंटर स्थापित किये गए हैं। इन केंद्रों पर 24 नवंबर तक विभिन्न दिवसों पर मतदान किया जा सकेगा। उन्होंने निर्देश दिये हैं कि उक्त सुविधा केन्द्रों के अतिरिक्त प्रत्येक रिटर्निंग अधिकारी स्वयं के कार्यालय में एक सुविधा केन्द्र 23 से 24 नवंबर तक स्थापित करना सुनिश्चित करेंगे।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Nov 23 , 2023, 12:37 PM